Move to Jagran APP

बाढ़ से तबाह हुए परिवारों को पहुंचाई खाद्य सामग्री

जागरण संवाददाता उरई बाढ़ तो उतार पर आ गई है लेकिन नदी के किनारे के गांवों में तबाही के निशान छोड़ गई है। आशियाने ढह जाने से लोग बेघर हो गए हैं। गृहस्थी पानी में डूबकर खराब हो चुकी है। उनकी मदद के लिए परमार्थ समाज सेवी संस्थान की टीम ने 250 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Aug 2021 07:01 PM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 07:01 PM (IST)
बाढ़ से तबाह हुए परिवारों को पहुंचाई खाद्य सामग्री
बाढ़ से तबाह हुए परिवारों को पहुंचाई खाद्य सामग्री

जागरण संवाददाता, उरई : बाढ़ तो उतार पर आ गई है लेकिन नदी के किनारे के गांवों में तबाही के निशान छोड़ गई है। आशियाने ढह जाने से लोग बेघर हो गए हैं। गृहस्थी पानी में डूबकर खराब हो चुकी है। उनकी मदद के लिए परमार्थ समाज सेवी संस्थान की टीम ने 250 परिवारों को खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई है।

loksabha election banner

बाढ़ की त्रासदी के बाद बच्चे, महिलाएं तक खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हो गए हैं। खेतों में फसल का एक पौधा नहीं बचा है। कई घरों में कुछ दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। पीने के पानी का संकट भी गहराया हुआ है। सारे जल स्त्रोत बाढ़ की वजह से दूषित हो गए हैं। इसी को देखते हुए रामपुरा ब्लाक के ग्राम निनावली, चांदनपुरा, किशुनपुरा, मुल्ले का पुरा व कुसेपुरा गांवों में शुक्रवार को परमार्थ संस्थान के अनिल सिंह और उनकी टीम ने लोगों की व्यथा जानी। उन्हें ढ़ांढ़स बंधाया कि विपत्ति के इस दौर में परमार्थ आपके साथ है। इस अवसर पर उन्होंने उक्त ग्रामों के लगभग 250 बाढ़ से उजड़े परिवारों को सूखी राशन सामग्री एवं स्वच्छता किट वितरित की। उन्होंने कहा कि आगे उनकी खेती के लिए संस्थान बीज, खाद आदि की व्यवस्था में भी उनका इसी तरह सहयोग करेगा। टीम के साथ वरुण सिंह, शिवमंगल सिंह, संतोष कुमार, शिवम सोनी, राजेश यादव व निर्मल पाल ने सहयोग किया। गांवों का किया दौरा

जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और परमार्थ के सचिव संजय सिंह भी बाढ़ प्रभावित ग्रामों का दौरा किया। घर गिरी के शिकार लोगों के पुनर्वास और वैकल्पिक जीविका की व्यवस्था के लिए उन्होंने बेहद चिता दिखाई है। कहा कि इस मोर्चे पर तबाह लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। लंच पैकेट बांटे

कालपी : ग्राम मंगरौल में समाजसेवी वीरपाल सिंह, शेखपुर बुल्दा गांव में कागज उद्यमियों ने लोगों को लंच पैकेट वितरित किए। इसमें नरेंद्र तिवारी, दीपू शुक्ला, विनीत गुप्ता, कन्हैया दुबे, राहुल वर्मा, विवेक पुरवार ने सहयोग किया तहसीलदार बलराम गुप्ता ने गांव में उनके साथ पैकेट बांटे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.