मंदिरों में सजावट के साथ आतिशबाजी
मंदिरों में सजावट के साथ चलाई गई आतिशबाजी
संवाद सहयोगी, कालपी/कदौरा : नगर में टरननगंज स्थित रामजानकी मंदिर में आकर्षक सजावट की गई। पूरा मंदिर रोशनी से जगमग हो उठा। बुधवार की सुबह से ही मोहल्ले के मुन्ना तिवारी, गुरू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, प्रशांत गुप्ता मंदिर में रामायण का पाठ करते रहे। छंगे आश्रम मंदिर में भी भव्य सजावट की गई। अयोध्या में भूमि पूजन होते ही जयश्री राम के उद्घोष के साथ लड्डू वितरण किया गया। बाजार के रामजानकी मंदिर मे भी धार्मिक अनुष्ठान किया गया। टरननगंज चौराहे पर लोगों ने पटाखे फोड़े और मिष्ठान वितरण किया।
कदौरा के ग्राम बबीना के बाल्मीकि मंदिर के राम दरबार में 25 किलो लड्डू का भोग लगाया तथा रामधुन गाई। ग्रामीण अजय सिसौदिया, वासुदेव सिंह, रज्जू, आशीष सिंह, विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश मास्टर आदि ने कहा कि वर्षो बाद भगवान राम के मंदिर बनने की शुभ घड़ी आई है। मंडी समिति में भाजपा के मंडल अध्यक्ष जगत विश्कर्मा, अनुज सिसौदिया, महेश गुप्ता, रवि शिवहरे, बबलू अग्रवाल आदि ने मिठाई बांटी।