Move to Jagran APP

मुआवजा के लिए किसानों ने जाम किया हाईवे

कालपी समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नवाब सिह यादव के सम्मान समारोह तथा विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन नगर के पाराशर गेस्ट हाउस में संपन्न हुआ। इस मौके पर पार्टी नीतियों को बताते हुए आगामी चुनाव में मजबूती से मैदान में उतरने की बात जिलाध्यक्ष ने कही। इस मौके पर शिवबालक यादव हरमोहन सिह अरविद यादव मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 08:18 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:07 AM (IST)
मुआवजा के लिए किसानों ने जाम किया हाईवे
मुआवजा के लिए किसानों ने जाम किया हाईवे

संवाद सहयोगी, कोंच : ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के नुकसान की भरपाई को लेकर किसानों ने कई जगह पर मार्ग जाम कर दिया। पहले कोंच उरई मार्ग पर ग्राम पनयारा फिर हरदोई फिर मनोरी फिर बड़ागांव पर हाइवे पर जाम लगाकर कई घंटों तक किसान आवागमन बंद किए रहे। बाद में एडीएम के पहुंचने और एक सप्ताह में सर्वे करा सहायता राशि दिलवाने के आश्वासन पर किसानों ने जाम खत्म किया।

loksabha election banner

गुरुवार और शुक्रवार को जमकर हुई ओलावृष्टि से रबी की फसलों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है। ग्राम पनयारा, कैथी, मनोरी, भदारी, ताहरपुरा, सिमिरिया, बिरगुवां, दिरावटी एवं हरदोई के किसानों की खेतो में बोई गयी मटर, मसूर, एवं गेहूं की फसल नष्ट हो गयी। सबसे अधिक नुकसान मटर और मसूर की फसल को पहुंचा है। यह फसलें पूर्ण रूप से नष्ट हो गई। कहीं से कोई मदद न मिलती देख किसानों ने उरई कोंच मार्ग का आवागमन बाधित कर दिया। वह ग्राम कैथी के पास आकर सड़क पर बैठ गये और प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगे।

सांसद भानु प्रताप वर्मा, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह किसानों के बीच पहुंचे। तहसीलदार राजेश कुमार विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय कुमार भी वहां पहुंच गये। किसानों से वार्ता भी हुई मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह भी वहां पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि वह अपना आंदोलन वापस लें वह एक सप्ताह के अंदर फसलों के नुकसान का सर्वे पूर्ण करवाकर शासन को भेज देंगे। किसी तरह यहां जाम खत्म हुआ इसके बाद किसान नेशनल हाईवे पर बड़ागांव के पास एकत्रित हो गए। सड़क पर बैठकर उन लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशानिक अधिकारी किसानों को भरोसा दे रहे थे कि उन्हें अधिकतम राहत देने की कोशिश की जाएगी, लेकिन किसान ठोस आश्वासन चाहते थे। करीब चार घंटे बाद किसानों ने जाम खोला, जब वहीं वाहनों का संचालन शुरू हो सका।

एडीएम ने उक्त गांव में हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उधर विधायक ने भी किसानों को विश्वास दिलाया कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा दिलवाएंगे। इसके बाद किसानों ने लगाया गया अपना जाम समाप्त किया। इस दौरान किसान यूनियन अध्यक्ष चतुर सिंह निरंजन, जयराम, विकास पटेल, मुलायम सिंह, संजय निरंजन, गौरी चबोर, अरविद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.