अनुपस्थित सीडीपीओ से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद सहयोगी माधौगढ़ नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर खाद्यान्न विभाग व बाल विकास परियोजना विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सुपरवाइजर शिवकली से विभागीय रजिस्टर दिखाने को कहा। साथ ही बच्चों गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र तक राशन भेजने की विस्तृत जानकारी ली। कर्मचारी राजाराम से स्टाक की जानकारी ली। कार्यालय में सीडीपीओ कपिल शर्मा के मौजूद नहीं मिलने पर नोडल अधिकारी भड़क गए और स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने खाद्यान्न विभाग का निरीक्षण किया। गोदाम प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता से कांटा से तौलकर कोटेदारों को राशन का वितरण करने के निर्देश दिए।
संवाद सहयोगी, माधौगढ़ : नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार दोपहर खाद्यान्न विभाग व बाल विकास परियोजना विभाग कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सुपरवाइजर शिवकली से विभागीय रजिस्टर दिखाने को कहा। साथ ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र तक राशन भेजने की विस्तृत जानकारी ली। कर्मचारी राजाराम से स्टाक की जानकारी ली। कार्यालय में सीडीपीओ कपिल शर्मा के मौजूद नहीं मिलने पर नोडल अधिकारी भड़क गए और स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने खाद्यान्न विभाग का निरीक्षण किया। गोदाम प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता से कांटा से तौलकर कोटेदारों को राशन का वितरण करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रजिस्टर के साथ साथ स्टाक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम प्रभारी से घटतौली न करने की हिदायत दी। इस दौरान एसडीएम शालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, लेखपाल मंसूर खान, मंगलकांत मौजूद रहे।
हर प्रवासी श्रमिक को दिया जाए काम
रामपुरा : नोडल अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम मजीठ एवं शेखपुर अहीर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांवों में आये प्रवासियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। प्राइमरी स्कूल मजीठ पर शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए निगरानी समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक ली। जिसमें गांव के लोगों के स्वास्थ्य, प्रवासियों के आने के अलावा उनको काम दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने सभी को मास्क लगाने व शारीरिक दूरी के बारे में विशेष सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जिनके जॉबकार्ड नहीं बने हैं उनके तत्काल जॉबकार्ड बनाए जाएं। एसडीएम शालिकराम, तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति, देवेंद्र कुमार प्रधान, लेखपाल, सचिव, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।