Move to Jagran APP

मंदिर पहुंच भक्तों ने किया देवी चंद्रघंटा का पूजन

जागरण संवाददाता उरई नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 07:21 PM (IST)
मंदिर पहुंच भक्तों ने किया देवी चंद्रघंटा का पूजन
मंदिर पहुंच भक्तों ने किया देवी चंद्रघंटा का पूजन

जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने विधिविधान से देवी के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। माता के चरणों में पान, सुपारी, नारियल सहित कई तरह की पूजा सामग्री अर्पित कर कष्टों का निवारण करने की प्रार्थना की। पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने जाने का क्रम जारी रहा। जयकारे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।

loksabha election banner

सोमवार को सुबह से ही पूजा पाठ का क्रम शुरू हो गया। महिलाएं टोलियों के रूप में मंदिरों की तरफ देवी गीत गाते हुए जा रही थीं। उजाला होने तक सभी प्रमुख मंदिरों में काफी संख्या में भक्त पहुंच गए। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए क्रमवार देवी के दर्शन कर विधिविधान से पूजन किया और देवी के चरणों पर माथा टेककर कष्टों का निवारण करने की प्रार्थना की। शहर के हुल्की माता मंदिर, संकटा माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी भक्त पूजा पाठ करने के लिए पहुंचे। सुबह से देर शाम तक दर्शनों का क्रम चलता रहा। मंदिरों में बज रहे घंटा घड़ियाल की ध्वनि व जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.