उप्र स्थापना दिवस पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन जनपद में वर्तमान समय में लागू आदर्श निर्वाचन आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, उरई : उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भव्य आयोजन की जिम्मेदारी भी बांटी। विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2018 से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश राज्य का स्थापना दिवस आयोजित किया जा रहा है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 24 जनवरी 2022 को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन जनपद में वर्तमान समय में लागू आदर्श निर्वाचन आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम का गायन एवं पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रीय धुन का वादन आदि का कार्यक्रम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जनपद के गौरवशाली इतिहास चौरी चौरा गोरखपुर की घटना तथा स्वतंत्रता संग्राम में जनपद के योगदान शहीद स्मारकों एवं स्थलों पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय बोली भाषा में आजादी से जुड़े लोकगीतों का गायन आजादी की गाथाओं पर आधारित नाटक या नृत्य नाटिकाओं का आयोजन सक्रिय सहभागिता के साथ किया जाएगा। जनपद के शहीद स्मारकों पर आधारित ऑनलाइन फोटोग्राफी तथा पें¨टग प्रतियोगिता में किशोर एवं युवा वर्ग की भागीदारी रहेगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र देव शर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र त्रिपाठी, श्रम उपायुक्त ए के दीक्षित सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Edited By