कानपुर की घटना पर कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश
से 574 में काम चल रहा है। बंधा बंधी निर्माण तालाब
जागरण संवाददाता, उरई : कानपुर के शिवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर की गई फायरिग में मारे गए पुलिस कर्मियों की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि सरकार का अपराध नियंत्रण में लगाम नहीं लगा पाई है। इसी का नतीजा है कि निर्दोष पुलिस कर्मियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। बाद में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चबूतरे पहुंचे और नारेबाजी कर सरकार को आड़े हाथों लिया। जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण में नाकाम साबित हुई है। जिससे माफियाओं के हौसले बुलंदी पर हैं। कानपुर की घटना से सबक लेने की जरूरत है। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी, गुलाब खां ने संयुक्त रूप से कहा कि इस सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। शाहिद गौरी, दिलीप राजपूत ने कहा कि जब पुलिस पर हमले हो रहे हैं तो जनता की हालत क्या होगी। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। अखिलेश चौधरी, संतराम नीलांचल, दीपांशु समाधिया, अमित पांडेय, केके गहोई सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।