छेड़खानी के आरोपित को भेजा गया बाल सुधार गृह
संवाद सूत्र महेबा सिरसा कला थाना क्षेत्र के एक
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:35 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेबा : सिरसा कला थाना क्षेत्र के एक गांव छेड़खानी के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित भी नाबालिग था इसलिए उसे ललितपुर के बाल सुधार कारागार में भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता ने शुक्रवार को सचिन यादव पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी के उसने मेरी पुत्री के साथ उस समय छेड़खानी की जब वह मंदिर के दर्शन करके घर वापस लौट रही थी। सिरसा कलार थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया की तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित नाबालिग था इसलिए उसे ललितपुर की बाल सुधार कारागार में दाखिल कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें