ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
विवाहिता ने ससुरालजनों पर दहेज का लगाया आरोप स सूत्र आटा ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी ससुरालजनो महिला ने दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाना में शिकायती पत्र दिया है। जिसमे पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी अखिल तिवारी की पत्नी आकांक्षा ने आटा थाना में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 2015 को आटा ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी अखिल तिवारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति अखिल तिवारी ससुर शैलेंद्र तिवारी सास मुन्नी देवी और दो देवर शिवम सत्यम हमसे एक लाख रुपए व सोने की जंजीर की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर आएदिन उसके साथ मारपीट करते थे। ससुरालीजन की मारपीट से तंग आकर उसने थाना में शनिवार की शाम को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई प्रभारी निरीक्षक जेपीपाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके ससुरालजनों पर दहेज प्रथा का मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
संवाद सूत्र, आटा : ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी अखिल तिवारी की पत्नी आकांक्षा ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी 2015 में अकबरपुर इटौरा निवासी अखिल तिवारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति अखिल तिवारी, ससुर शैलेंद्र तिवारी, सास मुन्नी देवी, देवर शिवम, सत्यम एक लाख रुपये व सोने की जंजीर की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट करते थे। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तहरीर पर ससुरालीजनों पर दहेज प्रथा का मामला दर्ज कर लिया गया है।