बसों के न चलने से परेशान रहे यात्री
जागरण संवाददाता उरई होली के पर्व पर बसों का टोटा होने से आने जाने वाले यात्रियों को ख
जागरण संवाददाता, उरई : होली के पर्व पर बसों का टोटा होने से आने जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर से गांव व गांव से शहर आने जाने वाली महिलाओं को बच्चों के साथ बसों के लिए भटकना पड़ा।
होली के पर्व पर ज्यादातर बसें बंद रहती हैं। जिससे उरई से कोंच, उरई से जालौन, कालपी, एट, कोटरा सहित कई जगहों के लिए प्राइवेट बसें भी बंद रहीं। जिन रूटों पर रोडवेज बसें चलती हैं उस रूट के यात्रियों को कुछ कम परेशानी हुई। होली के पर्व के साथ ही भाई दूज पर अपने भाइयों के घर जाने के लिए बहनों को वाहन न मिलने से कई रूटों पर डग्गामार वाहनों से गंतव्य तक जाना पड़ा। चुर्खी रोड, कालपी व कोटरा पर डग्गामार वाहन चांदी काटते रहे। डग्गामार वाहन चालक सवारियों से दोगना किराया वसूलते नजर आए। बस स्टैंडों पर सवारियों की तो भीड़ थी लेकिन बसें न चलने से वह परेशान घूम रही थीं और वाहनों के इंतजार में घंटों बैठी रहीं। जिन लोगों को वाहन मिल जाते तो वह काफी राहत महसूस कर रहे थे। महिलाएं बच्चों व सामान से साथ भटकती देखी गईं।