दबंगों ने बर्बाद की किसान की फसल, मुकदमा दर्ज
ज्वार की फसल बोई थी। गांव के ही छोटे लाल व विि
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 10:55 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 10:55 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कोंच : नदीगांव थाना क्षेत्र के भकरोल गांव निवासी किसान की फसल को दबंगई दिखाते हुए बर्बाद कर दिया गया। भकरोल गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपने खेत मे ज्वार की फसल बोई थी। गांव के ही छोटे लाल व विपिन ने जबरन उसकी खड़ी फसल बखर दी। मना करने पर गाली-गलौज की। पुलिस ने छोटेलाल तथा विपिन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें