Move to Jagran APP

बाइक सवार होमगार्ड को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी कोंच एट थाना अंतर्गत ग्राम सतोह की पुलिया के पास एट-कोंच मार्ग पर बाइक सवार ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:41 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:41 PM (IST)
बाइक सवार होमगार्ड को मारी गोली, मुकदमा दर्ज
बाइक सवार होमगार्ड को मारी गोली, मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, कोंच : एट थाना अंतर्गत ग्राम सतोह की पुलिया के पास एट-कोंच मार्ग पर बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

रविवार रात 12 बजे के लगभग कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी होमगार्ड लालता सैदनगर से बाइक से लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक ग्राम सतोह के पास एक पुलिया के नजदीक पहुंची तो किसी ने दूर से गोली चला दी। हालांकि गोली बहुत दूर से चलाई गई थी इसलिए होमगार्ड को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन कुछ छर्रे उसको लग गए। सूचना पर पुलिस तुरंत वहां पहुंची और घायल होमगार्ड को अस्पताल पहुंचाया। एट थाना के उपनिरीक्षक अभिलाख सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपित के विरुद्ध मुकदमा कर लिया गया है। होमगार्ड की ड्यूटी थाना कोंच में थी वह सैदनगर अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। रात को लौटते समय यह घटना हुई है। जिस जगह पर घटना हुई है वहां पर जांच की जा रही है, जिससे कि आरोपित के संबंध में कोई सुराग लग सके। फिलहाल होमगार्ड को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पिकअप पलटने से चालक और क्लीनर घायल

संवाद सूत्र, मुंगीसापुर : अकबरपुर से औरैया जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर मुंगीसापुर में हाईवे के ओवरब्रिज पर पलट गया। इससे चालक व क्लीनर जहां घायल हुए वहीं पिकअप में लदे सैकड़ों मुर्गों भी जान चली गई। बुलडोजर से वाहन को हटवाकर यातायात व्यवस्था सही कराई गई।

औरैया दिबियापुर निवासी सोहेल अपने साथी सीबू के साथ सोमवार तड़के अकबरपुर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पिकअप में काफी संख्या में मुर्गे लादे थे। इसके बाद वह वापस औरैया के लिए जा रहे थे। पिकअप जैसे ही मुंगीसापुर में कैरामऊ मोड़ पार करने के बाद ओवरब्रिज पर पहुंचा तो आधी सड़क खुदी पर पिकअप पलट गई और दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें केबिन से बाहर निकाला। वहीं सड़क पर ही सैकड़ों मुर्गे मर गए। इससे एक लेन में यातायात प्रभावित हो गया और वाहन निकल नहीं सके। एनएचएआइ की बुलडोजर पहुंची और ओवरब्रिज पर पलटे पिकअप को हटाया गया। इसके बाद वाहन सवार वहां से निकल सके। वहीं दुर्घटना में दोनों को अधिक चोट न आने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चौकी इंचार्ज भगवान सिंह ने बताया कि यातायात सही करा दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.