गणेश महोत्सव के उपलक्ष में भंडारा, वितरित किया प्रसाद
फोटो संख्या : 17 ओआरआई 12 व 13 - शाम तक बड़ी संख्या में प्रसाद लेने पहुंचे भक्त - दर्शन क
फोटो संख्या : 17 ओआरआई 12 व 13
- शाम तक बड़ी संख्या में प्रसाद लेने पहुंचे भक्त
- दर्शन कर टेका गणपति के चरणों में मत्था
जागरण संवाददाता, उरई : माहिल तालाब परिसर में चल रहे गणेश महोत्सव के उपलक्ष में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त प्रसाद लेने के लिए पहुंचे। लोगों ने झांकी के दर्शन कर गजानन के चरणों में माथा टेककर सुख समृद्धि देने की प्रार्थना की। देर शाम तक भंडारा चलता रहा। पूड़ी सब्जी का प्रसाद बांटा गया।
सुबह जल्दी ही भंडारे का प्रसाद बन जाने के बाद भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद कन्या भोज हुआ। दोपहर से भंडारा शुरू कर दिया गया। प्रसाद लेने के लिए भक्तों की कतार लग गई। लोगों को कागज के डिब्बों में रखकर प्रसाद दिया गया ताकि लोग सहूलियत के साथ प्रसाद ग्रहण कर सकें। गणेश महोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगों को रोककर प्रसाद लेने का आग्रह किया। प्रसाद लेने के साथ ही लोगों ने भगवान के दर्शन कर चरणों में माथा टेका और सुख समृद्धि देने की प्रार्थना की। देर शाम तक आयोजन चलता रहा। भक्त प्रसाद लेने के लिए आते रहे। श्री गणेश मराठा मित्र मंडल के अध्यक्ष शंभा जी राव तांबे ने बताया कि मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन होगा। सरजैराव पाटिल, तानाजी बाघमोड़े, प्रतीक, श्रीकांत, विष्णु पांढरे, संजय, ¨पटू, दिलीप, अर्जुन सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।