एएसपी और सीओ सिटी ने डाला डेरा, कई जगह दबिश
संवाद सहयोगी कोंच बुधवार एएसपी व सीओ सिटी ने कोंच में कैंप किया। घटना स्थल का निरीक्षण
संवाद सहयोगी, कोंच : बुधवार एएसपी व सीओ सिटी ने कोंच में कैंप किया। घटना स्थल का निरीक्षण का उन्होंने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है।
एएसपी राकेश कुमार सिंह मौका-ए-वारदात का निरीक्षण करने गए। एसिड अटैक के हमले से घायल युवती की हालत स्थिर बनी हुई है। झांसी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। एएसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। टीमों का सुपरविजन सीओ सिटी संतोष कुमार कर रहे हैं। पुलिस अभी तक घटना की वजह नहीं जान पाई है। संदिग्धों की सूची बनाकर बुधवार को पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया।
-------
दो दिन से गली में चक्कर लगा रहे थे युवक
युवती पर तेजाब डालने वाले बाइक सवार दो दिन से लगातार उस इलाके घूमते देखे गए थे। इलाके के लोगो ने सफेद रंग की अपाचे बाइक को दो दिन से उस इलाके में घूमते हुए देखा भी है। हालांकि कोई भी उन बाइक सवारों को पहचान नही पाया। जब भी उनकी गाड़ी गलियों से निकली चालक हेलमेट पहने था और पीछे बैठा युवक अंगौछा चेहरे में लपटे रहता था। दो दिन पुराने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं। कार्रवाई की मांग कर महिलाओं ने उठाई आवाज संवाद सहयोगी, कोंच : कोंच में तेजाब फेंकने की घटना का महिलाओं ने जमकर विरोध किया जा रहा है। हाथों में तख्तियां लेकर महिला का आदर करो उन्हें मत सताओ जैसे स्लोगन लिखकर अपना विरोध जताया है।
कोंच के ग्राम गिदवासा, खकल्ल एवं कैलिया खुर्द तथा नदीगांव में सदभावना महिला मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने-अपने गांव में घरों से निकलकर महिला हिसा बंद करो, महिलाओं की इज्जत करो जैसे नारे लगाते हुए गांव में रैली निकाली। प्रेमवती, रीमा, प्रतीक्षा, सोनम, अर्चना के साथ अरविद, राजाभैया, सौरभ ने भी प्रदर्शन कर सरकार से महिलाओं की सुरक्षा किए जाने की मांग की।उधर बुधवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने पीड़िता के घर पर पहुंचे। उन्होंने वहां लोगों से बात की और विश्वास दिलाया कि पीड़िता के साथ पूरा इंसाफ किया जाएगा। घटना को अंजाम देने वाले छोड़े नहीं जाएंगे। कहा कि कस्बे की बेटी के साथ जो भी घटना हुई है वह काफी घृणित है। इस तरह के लोगों को जल्द पकड़कर फांसी देनी चाहिए।