Move to Jagran APP

अन्ना जानवरों ने बर्बाद की 30 बीघा फसल

पड़ोसी की पिटाई के बाद युवक ने की थी खुदकुशी

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:40 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:11 AM (IST)
अन्ना जानवरों ने बर्बाद की 30 बीघा फसल
अन्ना जानवरों ने बर्बाद की 30 बीघा फसल

संवाद सहयोगी, जालौन : अकोढ़ी दुबे गांव में लगातार दूसरे दिन अन्ना मवेशियों का कहर जारी रहा। शनिवार रात को अन्ना जानवरों ने किसानों की 30 बीघा फसल रौंद दी। किसानों का कहना है कि एक दिन पहले 65 बीघा फसल रौंदे जाने के बाद भी अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।

loksabha election banner

रवी की फसल के समय प्रशासन ने गोशालाओं को प्राथमिकता के आधार पर चालू कराया था। जिससे किसानों की फसलों की सुरक्षा हो सकी थी। किसानों का कहना है कि खरीफ की फसल के समय प्रशासन ने गोशालाओं की ओर ध्यान नहीं दिया, जिसका वह दंश झेल रहे हैं। अन्ना जानवर फिर परेशानी का सबब बन गए हैं। शुक्रवार की रात को ग्राम अकोढ़ी दुबे में अन्ना जानवरों ने चंद्रशेखर पाल, गजेंद्र पाल, भगवती शरण शर्मा, मनीष मिश्रा, मंगल सिंह कुशवाहा, बुद्धसिंह कुशवाहा, शिवपाल, मानसिंह कुशवाहा, बलवान पाल, विष्णु पाल, राजा भैया कुशवाहा, अरुण वर्मा, लखन वर्मा, चंद्र प्रकाश पाल आदि किसानों की 30 बीघा फसल रौंद दी। किसानों ने तिल, पिपरमेंट के साथ बाजरा की फसल बोई थी। अन्ना जानवरों से परेशान किसान बरसात की काली रात में खेत पर रखवाली को मजबूर हैं। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि गोशाला को लेकर बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं। अगर लापरवाही उजागर हुई तो जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.