उरई में अमित शाह की जनसभा निरस्त
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गुरुवार को प्रत्याशी के पक्ष में होने वाली जनसभा निरस्त हो गई। जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम रद हो गया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 06:30 AM (IST)
जासं, उरई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की गुरुवार को जीआइसी मैदान में होने वाली जनसभा निरस्त कर दी गई है। यह जानकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता ने दी। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि नामांकन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। जनसभा को लेकर जीआइसी मैदान में हेलीपैड बनाने के साथ ही पंडाल सजाया जा रहा था। कई दिनों से पदाधिकारी भीड़ जुटाने की तैयारी में लगे थे, वहीं देर रात तक बैठकों का दौर चल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें