एडीएम को गायब मिले ईओ, नोटिस जारी
संसू कदौरा नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने गए एडीएम को अधिशाषी अधिकारी गायब मिले

संसू, कदौरा : नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण करने गए एडीएम को अधिशाषी अधिकारी गायब मिले। जिसके बाद उनके तेवर तल्ख हो गए। उन्होंने ईओ के नाम स्पष्टीकरण का नोटिस जारी कर दिया गया है।
क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे एडीएम प्रमिल कुमार द्वारा नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। दफ्तर में मौजूद विभागीय लोगों के अलावा अनुपस्थित अधिशाषी अधिकारी के बारे में जानकारी की। पता चला कि वह आए ही नहीं हैं। इसके बाद एडीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने तत्काल उन्हें नोटिस जारी कर दिया। जिसके बाद ईओ को तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के कर्मचारियों को निर्देश दिए।
Edited By Jagran