सम्मान योजना के लिए 79666 पात्र किसान चिह्नित
जागरण संवाददाता, उरई : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए दो हेक्टेअर से कम जोत वाले किस
जागरण संवाददाता, उरई : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लिए दो हेक्टेअर से कम जोत वाले किसानों की फी¨डग का कार्य चल रहा है। अब तक एक लाख छह हजार अस्सी किसानों की फी¨डग की गई है। जिसमें से 79666 किसान पात्र चिह्नित किए गए हैं। अभी और किसानों की फी¨डग की जा रही है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि योजना के शुभारंभ में अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाया जा सके।
पीएम किसान योजना का शुभारंभ 24 फरवरी को होना है। जिसको देखते हुए फी¨डग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले में 1 लाख 46240 सीमांत और 56 हजार लघु किसान हैं। योजना का लाभ दो हेक्टेअर से कम जोत के किसानों को दिया जाना है। जिसके चलते हर किसान की फी¨डग की जा रही है। जिला प्रशासन ने इसमें और अधिक तेजी कर दी है। कई कंप्यूटर आपरेटर कार्य में लगे हुए हैं। अब तक 1 लाख 6080 किसानों का डाटा फीड किया गया है। जिसमें से 79666 किसान पात्र चिह्नित किए गए हैं। अभी और किसानों की डाटा फी¨डग हो रही है।
इस संबंध में उप कृषि निदेशक आरके तिवारी ने बताया कि योजना का शुभारंभ होने तक पात्र किसानों की संख्या और भी बढ़ जाएगी। प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र किसानों को लाभ मिल जाए।