जिले में 11.66 लाख लाभार्थियों ने ली टीके की डोज
जागरण संवाददाता उरई वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतने के लिए चलाए जा रहे अभियान ने
जागरण संवाददाता, उरई : वैश्विक महामारी कोरोना से जंग जीतने के लिए चलाए जा रहे अभियान ने 16 जनवरी को एक साल पूरा हुआ है। इसके मद्देनजर डीएम प्रियंका निरंजन ने लोगों को कोरोना से बचने के लिए सभी को जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की। जिले में 12.78 लाख के सापेक्ष 11.66 लाख लाभार्थियों ने प्रथम डोज लगवा ली है।
जिले में चार केंद्रों से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान अब 260 केंद्रों पर निरंतर चल रहा है। अब तक जनपद में 18 लाख 96 हजार 225 डोज वैक्सीन की लग चुकी है। कोविड टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी 2020 को हुई थी। पहले दिन 268 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। सरकार की पहल पर धीरे-धीरे अभियान गति पकड़ने लगा। सुदूर ग्रामीण अंचलों में आम जनमानस को परेशानी न हो इस मंशा से गांवों में कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं वैश्विक महामारी की तीसरी लहर के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस गति को और बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशन में हर दिन लक्ष्य निर्धारित कर लोगों को सुरक्षा कवच टीका लगाया जा रहा है।
- जनपद में कुल टीकाकरण, 18,96,225
-18 साल से ऊपर प्रथम डोज लगवाने वाले 11,66,126
-18 साल से ऊपर द्वितीय डोज लगवाने वाले, 7,27,127
- प्रथम डोज लगवाने वाले 15 से 18 साल तक के किशोर, 38,179
- प्रीकाशन डोज लेने वाले प्रंटलाइन वर्कर, 2,972 वर्तमान में 260 स्थानों पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है। हर दिन औसतन 20 से 25 हजार लोगों को सुरक्षा कवच टीका लग रहे हैं।
डा. विरेंद्र कुमार, एसीएमओ