लकड़ी के टाल में आग से 10 लाख का नुकसान, चार मवेशी जले
जागरण संवाददाता उरई शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में इकलासपुरा चौराहे के पास मंगलवा
जागरण संवाददाता, उरई : शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर में इकलासपुरा चौराहे के पास मंगलवार की रात को एक लकड़ी के टाल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे टाल में रखे प्लाई के बोर्ड, बल्लियां जलकर राख हो गए। साथ ही वहीं बंधे चार गोवंश भी जलकर मच गई। आग की घटना में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
मोहल्ला राजेंद्र नगर में इकलासपुरा चौराहे के पहला अरुण कुमार द्विवेदी का एक मकान के हॉल में लकड़ी का टाल है। जिसमें वह मकानों के लेंटर में लगने वाली प्लाई का काम भी करते हैं। मंगलवार की रात को वह 9 बजे टाल बंद करके घर चले गए। टाल का कुछ हिस्सा खुला हुआ है। रात 12 बजे उन्हें टाल से आग की लपटें उठती दिखाई दीं तो वह बाहर निकले और टाल का दरवाजा खोला तो अंदर आग धधक रही थी। आग लगने की सूचना उन्होंने रात में ही दमकल कर्मियों को दी। आग प्लाई बोर्ड व बल्लियों में लगी थी जिससे मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक करीब 200 प्लाई बोर्ड व लगभग 500 लकड़ी की बल्लियों के साथ अन्य सामान जलकर राख हो चुका था। इससे आग में करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पा रहा है क्योंकि टाल में कोई बिजली कनेक्शन भी नहीं है जिसकी स्पार्किंग से आग लग सके। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिली है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। रंजिशन आग लगाने की संदेह : टाल संचालक अरुण कुमार ने बताया कि टाल में आग रंजिशन किसी ने लगाई है। क्योंकि वह रात 9 बजे घर गए थे और 12 बजे आग ने पूरे टाल को अपने आगोश में ले लिया था। जिससे किसी भी सामान को बाहर नहीं निकाला जा सकता था। अगर आग धधकती तो इतनी जल्दी पूरे टाल में नहीं फैल सकती थी। चार मवेशी जिदा जले : अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि टाल के अंदर हॉल में दो जर्दी गाय व दो गोवंश और बंधे थे। आग लगने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और वहीं जिदा जल गए। इससे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।