Move to Jagran APP

जमीन के लिए वृद्ध पर घिनौना आरोप लगाया

-हाथरस जंक्शन क्षेत्र का मामला, पुलिस ने हिरासत में लिया रात भर थाने में बैठाने के बाद दूसरे दिन कार्रवाई से किया इंकार

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM (IST)
जमीन के लिए वृद्ध पर  घिनौना आरोप लगाया
जमीन के लिए वृद्ध पर घिनौना आरोप लगाया

जागरण संवाददाता, हाथरस : हाथरस जंक्शन क्षेत्र में कुछ लोगों ने 72 वर्षीय वृद्ध पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा दिया। देर रात पुलिस को खबर कर दी गई। हंगामे की जानकारी पर पुलिस आरोपित को थाने ले आई, लेकिन यहां बाद में समझौता हो गया। शनिवार रात तक आरोपित पुलिस हिरासत में था।

loksabha election banner

मामला शुक्रवार रात का है। देर रात पुलिस को सूचना दी कि एक वृद्ध ने अपने समधी की बेटी के साथ गलत काम करने का प्रयास किया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के ही गांव का रहने वाला वृद्ध शुक्रवार को अपनी बेटी की ससुराल आया हुआ था। रात को अचानक मोहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया। समधी व उसके परिवार वालों ने वृद्ध पर बेटी से अश्लील हरकत का आरोप लगाया। आस-पड़ोसी एकत्रित हो गए तथा वृद्ध से मारपीट तक की गई। पीआरवी व हाथरस जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वृद्ध ने लड़की को नशीली वस्तु खिला दी थी। इसके बाद उसने गलत काम का प्रयास किया। पुलिस ने वृद्ध को हिरासत में ले लिया। शनिवार को दोनों पक्ष कोतवाली पर बने रहे। एसएचओ डीके सिसौदिया ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। लगभग 35 बीघा जमीन है, जिसकी देखरेख वृद्ध कर रहा है। परिवार के ही कुछ लोगों को इस पर आपत्ति है। इसलिए यह विवाद हुआ। शाम तक लड़की के परिजनों ने लिखित में समझौता भी कर लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.