नगर पालिका में दशकों बाद हुआ लक्ष्मी-गणेश का पूजन
हाथरस : नगर पालिका परिषद, हाथरस के अध्यक्ष ने वर्षों पुरानी परंपरा को दोबारा शुरू करते हुए पालिका के लेखानुभाग में दीपावली के पावन पर्व पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। अध्यक्ष ने बताया कि 90 के दशक के बाद यह परम्परा बंद हो गयी थी।
हाथरस : नगर पालिका परिषद, हाथरस के अध्यक्ष ने वर्षों पुरानी परंपरा को दोबारा शुरू करते हुए पालिका के लेखानुभाग में दीपावली के पावन पर्व पर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। अध्यक्ष ने बताया कि 90 के दशक के बाद यह परम्परा बंद हो गयी थी। भारतीय संस्कृति के अनुरूप इसको पुनर्जीवित करते हुये पंडित सीपूजी महाराज के सानिध्य में रीति रिवाज व मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। मां लक्ष्मी व गणेश का पूजन करते समय अध्यक्ष ने कामना की कि नगर के नागरिक स्वस्थ बनें, समृद्ध बनें एवं नगर लगातार प्रगति करता रहे, नगर में भरपूर विकास कार्य हों, इसके लिए प्रभू की कृपा नगरपालिका पर बनी रहे। अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकानाएं दीं तथा मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी स्वदेश आर्य, विजय प्रकाश स्वर्णकार, रामशंकर व संजय अग्रवाल, खजांची, राजेश परिहार, निर्माण लिपिक विद्यासागर विकल, स्वास्थ्य लिपिक गोपाल चतुर्वेदी, प्रकाश निरीक्षक योगेश भारद्वाज, सत्यवीर ¨सह, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष येशुराज शर्मा, राजू ¨सह, शमशुद्दीन, कृष्णमोहन, अहमद, रजिया बेगम, निशांत उपाध्याय, सुरेश चौधरी, श्रीभगवान वर्मा, विनोद प्रेमी, पं.मोहित शर्मा, पीए दिनेश चित्तौड़िया आदि उपस्थित थे।