बढ़ गया सर्दी का सितम, जनजीवन हुआ प्रभावित
संवाद सहयोगीहाथरस मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। ²श्यता
संवाद सहयोगी,हाथरस: मौसम लगातार बदल रहा है। शनिवार को भी घना कोहरा छाया रहा। ²श्यता कम होने के कारण सड़कों पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। वाहन भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चल रहे थे। इस कारण रोडवेज बसें भी निर्धारित समय से काफी देर तक पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
सर्दी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। शीत लहर के साथ गलन ने लोगों की दिक्कतों को बढ़ा रखा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदानी जिलों में सितम ढा रही है। वहीं कोहरे के कारण ठंड अधिक होने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचने के लिए कूड़े में आग लगाकर लोगों ने ठंड दूर की। वहीं कोहरा की चादर छाए रहने से वाहनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। दोपहर के वक्त जब धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत मिली। अभी एक या दो दिन ऐसा ही मौसम रह सकता है। ठंड अधिक बढ़ने से किसानों की चिताएं भी बढ़ती नजर आ रही हैं। जिले के सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी देहात क्षेत्रों में सर्दी से बचने को अलाव का सहारा लिया जा रहा है।
घने कोहरे में कैंटर पेड़ से टकराया, कार पलटी : घने कोहरे के चलते सासनी में दो हादसे हुए। तेज गति में आता केंटर असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया। इसमें चालक घायल हो गया। दूसरे हादसे में कार पलट गई। शनिवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई हुई थी। उसी दौरान केंटर चालक महावीर कुमार गाजियाबाद से सामान लेकर नागपुर के लिए जा रहा था। हनुमान चौकी के निकट ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। केंटर में फंसे चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर जख्मी हालत में उसे स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। दूसरी दुर्घटना केलोरा रोड पर ग्राम भोजगढ़ी के निकट हुई। यहां सड़क पर कार पलट गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें बैठे लोग बाल-बाल बच गए। चीख पुकार सुन कर राहगीरों ने पलटी हुई कार में से यात्रियों को निकला।