Move to Jagran APP

सामाजिक संपर्क अभियान में समस्याओं पर घिरे राज्यमंत्री

राज्य मंत्री के सामने बरातघर सड़क व जलभराव की समस्या उठाई सिकंदराराऊ विस क्षेत्र के बाद हाथरस के गांवों में अभियान।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 12:10 AM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 12:10 AM (IST)
सामाजिक संपर्क अभियान में समस्याओं पर घिरे राज्यमंत्री
सामाजिक संपर्क अभियान में समस्याओं पर घिरे राज्यमंत्री

जासं, हाथरस : भाजपा के सामाजिक संपर्क अभियान के तहत अनुसूचित जाति की बस्तियों में केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने गए प्रदेश के खाद्य प्रंसस्करण व नियोजन कार्यान्वयन राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश ग्रामीणों की समस्याओं से घिर गए। गांव कलवारी में राज्यमंत्री के सामने जलभराव, सड़क व बरातघर की समस्याएं उठाई गईं। इस दौरान बाबा साहब अमर रहें व वंदे मातरम का उद्घोष भी होता रहा।

loksabha election banner

शनिवार को राज्यमंत्री डा.धर्मेश गांव कलवारी में भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष आरसी गोला के यहां पहुंचे। वहां उनका स्वागत सत्कार हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ गांव में भ्रमण करते हुए अनुसूचित जाति की बस्ती में पहुंचे। डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पर स्थानीय लोगों से संपर्क किया। राज्यमंत्री ने लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाई। बसपा सुप्रीमो को वोटों का सौदागर बताते हुए भाजपा के लिए समर्थन मांगा। सपा के शासन में बिगड़ी कानून व्यवस्था का हवाला दिया। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए सुविधाएं मिलने की पुष्टि कराई। इस दौरान भाजपा के पिछड़ा वर्ग के जिला उपाध्यक्ष आरसी गोला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामवीर भैया, जिला पंचायत सदस्य प्रभा सिंह, सामाजिक जनसंपर्क अभियान के प्रभारी प्रेम सिंह कुशवाहा व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद राज्यमंत्री लाढ़पुर के पास गांव राजपुर और हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई गए। यहां भी अनुसूचित जाति की बस्तियों में जनसंपर्क किया। ग्राम पंचायत और पालिका

के बीच उलझा विकास

गांव कलवारी नगर पालिका की सीमा में शामिल हो चुका है। एक साल से अधिक समय पालिका को हैंडओवर हुए हो चुके हैं। गांव में जलनिकासी और सड़क की समस्या अभी भी बनी हुई है। गांव में सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए बरातघर नहीं है। ग्रामीणों का आरोप था कि अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.