Move to Jagran APP

दूरदर्शन पर रूचि पढ़ाएंगी पर्यावरण का पाठ

संवाद सहयोगी हाथरस कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थिय

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 12:33 AM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 06:04 AM (IST)
दूरदर्शन पर रूचि पढ़ाएंगी पर्यावरण का पाठ
दूरदर्शन पर रूचि पढ़ाएंगी पर्यावरण का पाठ

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। जिसके लिए योग्य शिक्षक व शिक्षिकाओं से विषयवार वीडियो बनवाकर उनको प्रसारित कराया जाता है। अब राजकीय हाईस्कूल बस्तोई की शिक्षिका का वीडियो चयनित हुआ है, जिसें जल्द ही दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।

loksabha election banner

कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों के स्वास्थ्य एवं शैक्षिक उन्नयन को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में विभिन्न विषयों पर शैक्षणिक वीडियो बनाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में एवं प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार शुक्ल बागला इंटर कॉलेज कॉलेज, प्रधानाचार्य डॉ मुकेश कुमार राजकीय हाई स्कूल बदना की देखरेख में शैक्षणिक वीडियो बनवाये जा रहे हैं। जिसका सत्यापन प्रधानाचार्य सत्य भानु गुप्ता सरस्वती इंटर कॉलेज एवं योगेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गंगापुर द्वारा किया जा रहा है। राजकीय हाई स्कूल बसतोई की विज्ञान विषय की शिक्षिका रुचि सारस्वत द्वारा कक्षा 10 के विषय विज्ञान के अध्याय हमारा पर्यावरण पर बनाए गए शैक्षणिक वीडियो का चयन हुआ है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा कर लिया गया है। जिसका प्रसारण स्वयंप्रभा चैनल एवं विभागीय यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा। शैक्षणिक वीडियो बनाने में तरुण विजय सेंगर, हरवीर सिंह, गोपाल, जयपाल ओर विवेक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.