अवध में जलसा, जनपद में जश्न
संसू हाथरस अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के पश्चात सिकंदराराऊ नगर में बुधवार रात्रि दीपावली मनाई गई। लोगों ने घरों में दिए जलाए तथा जमकर आतिशबाजी की। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने आवास पर धर्म पत्नी के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना कर दीपक जलाए।
संसू, हाथरस : अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के पश्चात सिकंदराराऊ नगर में बुधवार रात्रि दीपावली मनाई गई। लोगों ने घरों में दिए जलाए तथा जमकर आतिशबाजी की। विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने अपने आवास पर धर्म पत्नी के साथ भगवान राम की पूजा अर्चना कर दीपक जलाए।
पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गाधी एवं विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा के पुत्र डॉ तरुण प्रताप सिंह राणा एवं हर्षवर्धन सिंह राणा, सुनील गुप्ता, नीरज वैश्य, पंकज गुप्ता, महेश पुंडीर एडवोकेट, वीरेंद्र शर्मा, नितिन पुंडीर, मीरा माहेश्वरी, शिवप्रताप सिसोदिया, शशी वाला वाष्र्णेय, कमलेश शर्मा आदि ने भगवान राम की पूजा अर्चना कर आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया।
मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में सभासद पति मुकुल गुप्ता के नेतृत्व में दीपोत्सव मनाकर मिठाई का वितरण किया गया।
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सचिन पुंढीर ने लोकेश्वर महादेव मंदिर पर दीपोत्सव एवं सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया। नितिन पुंढीर सभासद, नीरज वैश्य, कमलेश शर्मा, शिव प्रताप सिसोदिया, रेनू यादव, उदित पुंढीर आदि उपस्थित थे। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी ने महिला मोर्चा के साथ सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, रामजन्म की बधाई का कार्यक्त्रम किया। बधाई गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। मिठाई वितरित की गई। 108 दीपक जलाकर शिलान्यास की खुशी मनाई गई। जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, यशोदा वाष्र्णेय, राधा गुप्ता, नगर अध्यक्ष कमलेश शर्मा, शशी वाष्र्णेय, मीना माहेश्वरी, शैली माहेश्वरी, नवाश माहेश्वरी, सावित्री, शिवानी व शशी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
गुरुवार को भी जयघोष : भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में घूम-घूम कर श्रीराम के जयघोष से वातावरण को राममय बनाया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री यशोदा वाष्र्णेय ने कहा कि श्रीराम हमारे आदर्श ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की आत्मा हैं। अयोध्या में 500 वषरें के बाद यह सुअवर आया है जब श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हेतु शिलान्यास हुआ है। नगराध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों के वषरें के इंतजार के बाद श्रीराम मंदिर निर्माण की नींव रखी है। यह मंदिर हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, राधा गुप्ता, शशीवाला वाष्र्णेय, मीना माहेश्वरी, शैली माहेश्वरी, वाला जैन, सावित्री, शिवानी, शशी आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।