सचल दल ने कार में पकड़ा 300 ग्राम सोना
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के पास वैगनआर कार में शुक्रवार दोपहर को सचल दल ने चेकिग के दौरान 300 ग्राम सोना पकड़ लिया।
जासं हाथरस : कोतवाली चंदपा क्षेत्र के नगला भुस तिराहे के पास वैगनआर कार में शुक्रवार दोपहर को सचल दल ने चेकिग के दौरान 300 ग्राम सोना पकड़ लिया। मेरठ के व्यापारी सोना लेकर आगरा जा रहे थे। सोने के आभूषणों के संबंध में व्यापारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सचल दल ने सोने को कोषागार में जमा कर दिया है। व्यापारी से सोने के संबंध कागजात मांगे गए हैं।
एसडीएम हाथरस अंजली गंगवार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को सचल दल नगला भुस तिराहे पर चेकिग कर रहा था। टीम को एक वैगनआर कार आगरा की ओर जाते दिखी। कार को रोककर चेकिग की गई तो उसमें करीब 300 ग्राम सोने के आभूषण मिले। कार में सवार व्यापारी सुशील वर्मा, शिवम वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी मास्टर कालोनी मेरठ से आभूषणों के संबंध में जानकारी मांगी गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। वह केवल इतना ही बता सके कि वह सोने के आभूषणों को लेकर आगरा जा रहे हैं। आभूषणों से संबंधित बिल और कागजात भी उनके पास नहीं थे। एसडीएम ने बताया कि सोने के आभूषणों को कोषागार के लॉकर में जमा करा दिया गया। व्यापारियों से सोने के संबंध में कागजात तलब किए गए हैं।
हाईवे पर पुलिस ने की वाहनों की चेकिग
संसू, सादाबाद : विधानसभा चुनाव को लेकर कोतवाली पुलिस चेकिग अभियान चला रही है। चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों को रोकने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके मद्देनजर शुक्रवार को कई जगह वाहनों की चेकिग की गई।
प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में कुरसंडा मोड़, नौगांव रजबहा, जैतई मोड़, बड़ार चौराहा, वेदई बंबा आदि स्थानों पर वाहनों की चेकिग की गई। दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को रोककर देखा गया। चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर है। पुलिस कैश ले जाने, अवैध शराब ले जाने, अवैध हथियार ले जाने वालों पर कड़ी निगरानी रख रही है। पुलिस ने किया मार्च
फोटो- 52
जांस, हाथरस : हाथरस समेत देहात क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के उद्देश्य से पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने मार्च किया। लोगों को निष्पक्ष और सुरक्षित ढंग से चुनाव कराने का भरोसा दिलाया गया।