Move to Jagran APP

कांग्रेस ने तीन सीटों में से दो पर महिलाओं को उतारा

-जिलाध्यक्ष की पत्नी छवि वाष्र्णेय को सिकंदराराऊ से उतारा मैदान में।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 05:43 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 05:43 AM (IST)
कांग्रेस ने तीन सीटों में से दो पर महिलाओं को उतारा
कांग्रेस ने तीन सीटों में से दो पर महिलाओं को उतारा

जासं, हाथरस : अंतत: कांग्रेस ने भी तीनों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। जिले की तीन सीटों में से कांग्रेस ने दो महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला है। इनमें से एक सिकंदराराऊ की चेयरमैन हैं तो दूसरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी। जाट बहुल सादाबाद में पिछड़ी जाति के व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। बसपा और भाजपा पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस ने हाथरस सुरक्षित सीट से सिकंदराराऊ की चेयरमैन सरोज देवी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं सिकंदराराऊ सीट से डा. छवि वाष्र्णेय को प्रत्याशी बनाया गया है। डा. छवि वाष्र्णेय कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की पत्नी हैं। उधर सादाबाद सीट से मथुरा प्रसाद कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जनपद में खासी चर्चा है। शुरू में यह चर्चा थी कि बूलगढ़ी कांड के पीड़ित परिवार की किसी महिला को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। कांग्रेस के हाथरस सीट के

प्रत्याशी का विरोध शुरू

जासं, हाथरस : जनपद में हाथरस सदर सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की प्रत्याशी सरोज देवी का विरोध शुरू हो गया है। शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखा है। उसमें कहा है कि हाथरस में जिस तरह से पिछले कई वर्षों से 'सूखा' पड़ा है। कई बार बाहरी लोगों का चयन किया गया है। इसके कारण कांग्रेस का वोट स्तर लगातार गिरता जा रहा है। हाथरस ब्लाक इकाई अध्यक्ष सत्यम वशिष्ठ ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लिखे पत्र में कहा है कि सरोज देवी को हाथरस विधानसभा में कोई नहीं जानता है। सिकंदराराऊ से जरूर वे चेयरमैन हैं। यहां के स्थायी निवासी को ही टिकट दी जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.