कोहरा और शीतलहर से कांपा शहर
मौसम लगातार बिगड़ रहा है। रविवार को शीतलहर से कोहरा कम हुआ तो ठंड बढ़ गई। इससे गलनभरी ठंड बढ़ने से दिन भर लोग कंपकंपाते रहे।
संवाद सहयोगी, हाथरस : मौसम लगातार बिगड़ रहा है। रविवार को शीतलहर से कोहरा कम हुआ तो ठंड बढ़ गई। इससे गलनभरी ठंड बढ़ने से दिन भर लोग कंपकंपाते रहे। रोजाना की तुलना में लोग सड़कों पर कम दिखाई दिए। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलावों का सहारा लेने को मजबूर हुए।
रविवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहने से छात्र-छात्राओं को राहत मिली। बाजार में जरूरी कार्य से आने वाले गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते दिखे। मकर संक्रांति के बाद लोग ठंड कम होने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन कोहरे के बाद शीतलहर ने जनमानस को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। अभी मौसम और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। लगातार मौसम बिगड़ने से आलू और सरसों उत्पादक किसानों की चिताएं बढ़ गई हैं। सिकंदराराऊ, सादाबाद, सासनी, हसायन, पुरदिलनगर, मुरसान क्षेत्रों में कोहरा छाया हुआ था। सड़कों पर वाहन चलाने में चालकों को दिक्कतें हो रही थीं।
सिकंदराराऊ में वार्ड 19 के सभासद अभिषेक वाष्र्णेय ने मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में गरीबों को ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित किए। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने निर्धन लोगों को कंबल बांटे। सहपऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर में झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वालों को समाज सेवी राम प्रकाश यादव ने भोजन देने के साथ कंबल भी वितरित किए। जरूरतमंदों को कंबल बांटे
संसू, सिकंदराराऊ : ठंड में बेसहारा लोगों को राहत देने के लिए वार्ड नं 19 के सभासद अभिषेक वाष्र्णेय ने मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में कंबल बांटे। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि शासन की ओर से गरीब असहाय, निर्धन लोगों के लिए ठंड से बचने को कंबल दिए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश सैनी, स्कूल प्रबंधक नरेश चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, प्रिस गुप्ता, मोनू माहेश्वरी, शरद शर्मा आदि लोग मौजूद थे।