आज बिरज में होली रे रसिया..
देव मंदिरों में सुबह से हुई होली बरसा रंग गुलाल गौरांग मंडल की डोला निकला खूब किया नृत्य
जासं, हाथरस : होली की सुबह से जहां देव मंदिरों पर भजन कीर्तन का दौर चला और लोग मस्ती में नाचते झूमते हुए नजर आए। शहर में गौरांग मंडल की ओर से भी डोला निकाला गया। यह डोला शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरा।
शहर के हर चौराहे पर चौक पूजन किया गया। साथ ही होली को सजाया गया। दूसरी ओर किला परिसर स्थित दाऊजी महाराज मंदिर पर भी होली का आयोजन किया गया। एकत्रित हुए भक्तों ने जहां होली गीतों को गाया साथ ही जमकर रंग गुलाल उड़ाते हुए एक दूसरे को बधाई दी। मोहल्ला खाती खाना स्थित गौरांग सेवा मंडल की ओर से भी होलिका उत्सव मनाया गया। डोला विभिन्न बाजारों से होकर मोहल्ला खाती खाना स्थित कार्यालय पर ही पहुंचा। देव मंदिरों पर भी सुबह से होली का आयोजन किया गया। भजनों पर उपस्थित भक्त थिरकते हुए नजर आए।