अमरपुर घना में करंट से तीन बालक झुलसे
संस हाथरस कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अमरपुर घना में गुरुवार दोपहर विद्युत करंट से भाई-बहन झुलस गए। वहीं गांव रहना में कूलर में करंट आने से छह साल का बच्चा झुलस गया।
संस, हाथरस : कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव अमरपुर घना में गुरुवार दोपहर विद्युत करंट से भाई-बहन झुलस गए। वहीं गांव रहना में कूलर में करंट आने से छह साल का बच्चा झुलस गया।
अमरपुरघना निवासी नरसी लाल का आठ साल का बेटा जानू छत पर अपनी बड़ी बहन खुशबू के साथ खेल रहा था। छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इससे जानू उसकी चपेट में आ गया। जब बड़ी बहन ने जानू की चीख सुनी तो वह उसे बचाने के लिए पहुंची। इससे वह भी चपेट में आ गई। भगवान का शुक्र रहा कि उसी समय बिजलीकर्मियों ने शटडाउन ले लिया, जिससे दोनों भाई-बहन की जान बच गई। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं रहना में छह साल का आयुष पुत्र आकाश अपने घर में कूलर की चपेट में आकर झुलस गया। उसे भी जिला अस्पताल लाया गया।
विद्युत केबिल टूटने से बालक घायल
संसू, सिकंदराराऊ : देर शाम राठी चौराहे पर बिजली की केबिल टूटकर गिरने से 10 वर्षीय बालक घायल हो गया। मनीष सैनी पुत्र बबलू सैनी देर शाम बाजार से अपने घर जा रहा था। उसी समय राठी चौराहे के पास बिजली की केबिल टूट कर उसके हाथ पर गिर गई। इससे उसके हाथ में चोट लग गयी। बाजार में विद्युत केबिल काफी जर्जर हो चुकी है, जो ढीली हो कर झूल रही हैं और आए दिन टूटकर सड़क पर गिरती हैं।