जयश्री राम के उद्घोष से गूंजा पूरा शहर
15 जनवरी से शुरू होगा धन संग्रह अभियान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जनजागरण पदयात्रा का स्वागत।
जासं, हाथरस : आरएसएस ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू होने वाले निधि समर्पण अभियान से पूर्व मंगलवार को जनजागरण पदयात्रा निकाली। हाथों में केसरिया झंडा लिए युवा 'एक ही नारा-एक ही नाम, जयश्री राम-जयश्री राम' के नारे लगाते चल रहे थे। जिस बाजार से पदयात्रा निकली, वहीं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया।
अभियान के कमला बाजार स्थित कार्यालय पर जिला संघचालक सुखपाल, अभियान पालक अजय कुलश्रेष्ठ, अभियान प्रमुख मनोज अग्रवाल, नगर अभियान प्रमुख सुनीत आर्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। सभी राम भक्तों को मातृशक्ति ने तिलक लगाया। जिला संघ चालक सुखपाल ने पदयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पद यात्रा खातीखाना, मेंडू रोड, अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग, गुड़हाई बाजार, पसरट्टा बाजार, मोती बाजार, लोहट बाजार, रूई की मंडी, सासनी गेट होते हुए मैफेयर होटल पर समाप्त हुई।
पदयात्रा में भगवा झंडियों को हाथ में लेकर चल रहे हजारों श्रीराम भक्त पूरे जोश में दिखे। जय श्री राम उद्घोषों के साथ 'राम लला हम आ गए, मंदिर भव्य बनाएंगे, बच्चा बच्चा राम का जन्मभूमि के काम का' नारे लगाए। पदयात्रा का विभिन्न स्थानों पर अभिवादन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। भगवान श्रीराम की झांकी हर किसी को आकर्षित कर रही थी। पदयात्रा में कीर्तन मंडली के भजनों पर श्री रामभक्त नाचते गाते चल रहे थे।
घंटाघर पहुंचने पर जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर समस्त हिदू समाज की भावनाओं एवं राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीत है। भगवान श्रीराम देश के लिए ही नहीं, संपूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श हैं। राम के मंदिर को भव्य एवं दिव्य बनाना है। मंदिर के लिए सभी हिदू परिवारों को समर्पण करना है।
नगर प्रचारक चंद्रशेखर, जिला सह कार्यवाह उमाशंकर वाष्र्णेय, जिला संपर्क प्रमुख विष्णु वर्मा, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, नगर कार्यवाह मुकेश बंसल, हिदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य, हिदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र प्रेमी, विश्व हिदू परिषद के जिलाध्यक्ष मुकेश सूर्यवंशी, विश्व हिदू परिषद के विभाग अध्यक्ष राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, विभाग मंत्री रमेश चंद्र, नगराध्यक्ष मनोज वाष्र्णेय, बजरंग दल के जिला संयोजक हर्षित गौड़ आदि मौजूद रहे।