Move to Jagran APP

चढ़ता गया सूरज, बढ़ता गया मतदान

सुबह के समय 7 बजे से शुरू हो गया मतदान पल-पल की अपडेट के लिए लगी रहेंगी निगाहें।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 04:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 04:00 AM (IST)
चढ़ता गया सूरज, बढ़ता गया मतदान
चढ़ता गया सूरज, बढ़ता गया मतदान

एआरएस आजाद, हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। सुबह के समय मतदान की गति धीमी रही। जैसे- जैसे तापमान बढ़ता गया मतदान भी गति पकड़ने लगा। शाम छह बजे तक जिले की सातों ब्लाकों में 70.55 फीसद मतदान हुआ। पंचायत चुनाव वाले दिन जिले में अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 9 बजे के बाद तापमान बढ़ने से लोगों की भीड़ कुछ देर ठिठकी मगर बाद में मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने लगी। घर के कामकाज से फारिग हुई महिलाओं ने भी लाइन में लगते हुए मतदान किया। दोपहर बाद तेजी से बढ़ता गया मतदान

loksabha election banner

भीषण गर्मी के चलते घरों से लोगों ने मतदान के लिए निकलना कम कर दिया था। अधिकतर मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या बहुत कम रह गई थी। दोपहर तीन बजे के बाद वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ। कहीं-कहीं दोपहर 11 से एक बजे के बीच ही मतदान प्रतिशत में तेजी आई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पड़े मतों का फीसद

ब्लॉक, 9 बजे, 11 बजे, 1 बजे, 3 बजे, 5 बजे, 6 बजे

हसायन, 10.35, 21.02, 37.13, 51.85, 66.20, 71.06

सिकंदराराऊ, 9.51, 17.04, 35.30, 49.59, 61.03, 68.94

सादाबाद, 9.75, 21.04, 41.01, 44.17, 63.07, 67.85

सहपऊ, 8.64, 19.18, 30.28, 53.19, 62.00, 70.15

मुरसान, 9.76, 21.60, 36.84, 46.50, 66.59, 72.61

सासनी, 9.60, 18.75, 36.25, 46.50, 67.55, 72.27

हाथरस, 9.80, 20.19, 35.55, 51.60, 66.31, 70.98

कुल, 9.63, 19.83, 36.05, 49.95, 64.68, 70.55

तेज गर्मी भी कम नहीं कर सकी वोटरों में उत्साह

हाथरस : गुरुवार को हुए मतदान को लेकर अलग से उत्साह था। तेज गर्मी तो बढ़ी मगर उत्साह कहीं कम नजर नहीं आया। ऐसा ही हाल कुछ मतदान केंद्रों पर देखा गया। हाथरस ब्लाक के गांव गंगचौली के स्कूल के बूथ संख्या 53 पर सुबह नौ बजे तक 14 फीसद ही वोट डाले गए थे। इसके अलावा बूथ संख्या संख्या 52 पर नौ फीसद मतदान हो सका था। सुबह से एक बूथ पर वोटरों की लाइन थी और दूसरे पर इक्का-दुक्का ही मतदाता दिख रहे थे। मतदान केंद्र बाघऊ पर 9.25 मिनट पर 898 में से 132 वोट डाले जा चुके थे। गांव लाड़पुर में मतदान केंद्र पर वोटरों की सुबह 10 बजे लंबी लाइन थी। एक बूथ पर 606 वोटों में से 110 वोट डाले जा चुके थे। जबकि सूरजपुर मतदान केंद्र के एक बूथ पर सन्नाटा था। खास बात ये रही कि दोपहर के वक्त गर्मी तेज थी मगर वोटरों का उत्साह कम नहीं था। शाम पांच बजे कई मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लग गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.