Move to Jagran APP

'भाजपा के शासन में ही बढ़ी देश की शक्ति'

संवाद सहयोगी, हाथरस : भाजपा सरकार में ही हमेशा से देश की शक्ति बढ़ी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बि

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 May 2018 12:10 AM (IST)Updated: Sat, 12 May 2018 12:10 AM (IST)
'भाजपा के शासन में ही बढ़ी देश की शक्ति'
'भाजपा के शासन में ही बढ़ी देश की शक्ति'

संवाद सहयोगी, हाथरस : भाजपा सरकार में ही हमेशा से देश की शक्ति बढ़ी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश को परमाणु शक्ति से लैस किया था। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है। यह बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने भाजयुमो की ओर से मुरसान गेट स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित युवा शक्ति कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं ला रही है, ताकि देश उन्नति की राह पर आगे बढ़ सके। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार ने कहा कि जब-जब देश पर विपत्तियां आईं हैं, तब युवाओं ने ही देश को आगे बढ़ाने के लिए कदम बढ़ाए हैं। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने युवाओं को संघर्ष के प्रति प्रेरित करते हुए उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाने का भरोसा दिलाया। सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाया। डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि युवाओं के दम पर आगामी लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, धीरज कुमार जैन, प्रशांत शर्मा लब्बू पंडित, अमन जैन ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन विवेक गुप्ता ने किया। विपिन लवानिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सोनू चौधरी, अमित भौतिका, अनुज चौधरी, रवि वाष्र्णेय, विवेक वाष्र्णेय, भूरा पहलवान, संध्या आर्य, सुचिता जौन जितेंद्र वाष्र्णेय, बादल दीक्षित, विजय पंडित, अरुण गोस्वामी आदि मौजूद थे। इनसेट

loksabha election banner

गरीबों के कल्याण व उत्थान में जुटी सरकार

संवाद सहयोगी, हाथरस : एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण व उत्थान के लिए संकल्पित है। ब्रज प्रांत के विस्तारकों की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि यह भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं, जिनके कार्यों की प्रतिमाह समीक्षा होती है। यह बूथ, सेक्टर, मंडल से लेकर जनता से सीधे संवाद कर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा की सरकार ही सीधे जनता से रूबरू हो रही है। इसके तहत 14 अप्रैल से पांच मई के बीच ग्राम स्वराज कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों ने जनता से सीधे संवाद करके सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। सरकार की मंशा सभी को 2022 तक अपना घर, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन देने की है। प्रदेश के 22 करोड़ लोगों तक भाजपा सीधे पहुंच बनाना चाहती है। ग्राम स्तर पर समूह बनाकर मन की बात रखी जाएगी। इसका आयोजन माह के आखिरी रविवार को होगा। ग्राम स्तर के कार्यकर्ताओं को इससे जोड़कर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ओडीएफ के जरिए हर गरीब को शौचालय दिया जा रहा है। जो सक्षम हैं, उन्हें अपने शौचालय खुद बनाने होंगे। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार, युवा मोर्चा प्रभारी सोनू चौधरी, निर्मल धनगर, धीरेंद्र चौहान, प्रेमपाल ¨सह सोलंकी, भूरा पहलवान आदि मौजूद थे। ब्राह्मण महासभा ने किया स्वागत

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष ललित शर्मा उर्फ लब्बू पंडित के नेतृत्व में समाज के लोगों ने विस्तारक बैठक में नव निर्वाचित एमएलसी का जोशीला स्वागत किया। उन्हें केसरिया पगड़ी पहनाकर फरसा भेंट किया। वहां पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रशांत शर्मा, जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू पूर्व सभासद, विशन शर्मा, मोहित, विशाल दीक्षित, विमल प्रधान, मनोज शर्मा, मोहन पंडित, सुनील पंडित आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.