देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
संवाद सहयोगी, हाथरस : बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहर देशभक्ति के नारों से
संवाद सहयोगी, हाथरस : बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। सड़कों पर पैदल मार्च करते लोगों के हाथों में तख्ते नजर आए, जिन पर देशभक्ति के स्लोगन लिखे हुए थे। भारत छोड़ो आंदोलन को 'अगस्त क्रांति' के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान कांग्रेस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भारत छोड़ो आंदोलन पर शपथ ग्रहण कर सद्भावना मार्च निकाला। शहर में भ्रमण कर आंदोलन की यादें ताजा करने का प्रयास किया। पैदल मार्च मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क पर समाप्त हुआ, जहां जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा ने किया। मुख्य अतिथि रघुवीर प्रसाद गौतम ने कहा कि लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों के लिए आजादी की लड़ाई के समय हमारे नेताओं ने संघर्ष किया व बलिदान दिया, जिसे देश भुला नहीं सकता। इस मौके पर प्रदेश सचिव ब्रह्मदेव शर्मा, अवधेश बख्शी, रिषी कुमार कौशिक, वीरेंद्र उपाध्याय, रामजी लाल, शशांक पचौरी, नूर मोहम्मद, मंसूरअली, प्रेमशंकर दीक्षित, योगेश कुमार ओके, सुनील गौड़, अजीत गोस्वामी, जेपी पांडे आदि मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी ने आगरा रोड स्थित शहीद भगत ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारे लगाते हुए बाइक रैली निकाली। रैली का शुभारंभ शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने झंडी दिखाकर किया। किशोर टॉकीज स्थित गांधी पार्क व अलीगढ़ रोड स्थित गांधी पार्क गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष वीना गुप्ता एडवोकेट ने की। अंत में अलीगढ़ रोड स्थित पार्क में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संचालन जन आंदोलन समिति के जिला प्रभारी आकाश ने किया। इस मौके पर रीना, ललितेश गुप्ता, इंद्र ¨सह, आरके राजू, कपिल नरूला, जितेंद्र कुमार शर्मा, पन्नालाल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
तहसील पर किया प्रदर्शन
रैली के बाद केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन व राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि सरकार देश की जनता के साथ छलावा कर रही है। सरकार की नीतियों से सभी वर्ग त्रस्त हैं। उन्होंने शहर की बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं को भी उठाया व निदान की मांग की।