Move to Jagran APP

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बेटियों को पढ़ाएं

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में आधी आबादी के हक की हुंकार आयोजन राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने जरूरी ठहराया महिला सशक्तीकरण ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने रैली निकालकर जगाई

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 12:54 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 12:54 AM (IST)
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बेटियों को पढ़ाएं
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बेटियों को पढ़ाएं

संवाद सहयोगी, हाथरस : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि रजनी दिलेर ने कहा कि अब महिलाएं दबकर नहीं रहेंगी। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। कानून बनाकर उन्हें ताकत दी गई है। कोई भी महिला इन कानूनों के सहारे न्याय पा सकती है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बेटियों को बेहतर शिक्षा देने पर भी बल दिया।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में बाग बेनीराम स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने कहा महिलाएं वे सारे कार्य कर रही हैं, जिनपर पुरुषों का एकाधिकार था। संचालन भाजपा की जिला महामंत्री संध्या आर्य ने किया। दुर्गेश नंदनी, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, शालिनी पाठक, रामादेवी बबीता वर्मा, अंजू उपाध्याय, राजकुमारी चौहान, संतोष जोशी, प्रमोद कुमारी सेंगर, शिल्पी ठाकुर, मनीषा गोस्वामी, पूनम सिंह, नीलम, रेनू कश्यप आदि मौजूद थीं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित आनंदपुरी कालोनी केंद्र पर पूर्व प्रधानाचार्य ऊषा गुप्ता ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया। अनिल बौहरे, दीपा चड्ढा, रेनू अरोरा, गुंजन दीक्षित, रेनू, नीतू, वंदना, सुशीला, शांता, कपिल, कल्पना आदि मौजूद थीं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसटीएम फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रॉकी चौहान ने समाजसेवी कल्पना चौधरी व प्रियंका गुप्ता को सम्मानित किया। नेहरू युवा केंद्र की लेखाकार ऊषा सक्सेना, सत्यम यादव, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे। बेटी बचाओ अभियान की सूत्रधार भवतोष मिश्र के नेतृत्व में संकल्प पत्र भरवाए गए। यह अभियान नगला भुस, मीतई, पत्ती गढ़ी, बूलगढ़ी, परसोली, बघना आदि ग्रामों में चलाया गया। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, बेटियों के साथ भेदभाव रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इनरव्हील क्लब ऑफ रायल ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मनाया। राधा गावर, सीमा सबलोक, पायल गुलाठी, नेहा गुप्ता, रीना गुप्ता, दीप्ति बूटिया आदि मौजूद थीं।

सादाबाद : प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पत्नी श्वेता दिवाकर व मुख्य वक्ता मंजरी आगरा रहीं। बबीता, भावना, श्वेता गोयल, पूर्व चेयरमैन मुरसान गिरिराज किशोर व किरण शर्मा देवी, गीता चौधरी, मिथलेश, श्यामवीर सिंह, महेश आदि मौजूद थे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने रैली निकालकर महिलाओं के सशक्तीकरण का संदेश दिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर भी जोर दिया।

सिकंदराराऊ : राजकमल पब्लिक स्कूल में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल की एमडी नीलम सिंह राठौर ने कहा कि नए भारत के निर्माण में देश की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। फाइटर प्लेन से लेकर ट्रेन तक चला रही हैं। राजकुमार सिंह राठौर ने भी विचार रखे। छात्राओं ने नाटक का मंचन कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.