Move to Jagran APP

सुबह खिली धूप, दोपहर बाद कोहरा

²श्यता कम होने से दिन में भी लाइट जलाकर निकले वाहन चालक बढ़ी ठंड।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 04:06 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 04:06 AM (IST)
सुबह खिली धूप, दोपहर बाद कोहरा
सुबह खिली धूप, दोपहर बाद कोहरा

संवाद सहयोगी, हाथरस : मौसम के मिजाज तीसरे दिन भी नहीं बदले। सुबह कुछ देर के लिए धूप तो खिली, लेकिन फिर कोहरा छा गया। दोपहर में कोहरा और बादलों के आगे घंटेभर के लिए निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। कोहरा के चलते दोपहर बाद ही शाम जैसा नजारा हो गया। इसके चलते आम दिनचर्या प्रभावित रही।

loksabha election banner

सर्दियां अब तेजी से बढ़ रही हैं। पिछले तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। सुबह से ही चारों ओर कोहरा छाया रहता है। बादलों के चलते सूर्य देव भी असर नहीं दिखा पाए। इसके चलते दिन में शाम की तरह अंधेरा छाया रहा। ठंडी हवाओं के चलने से लोग सुबह के समय घरों से देरी से निकले। सर्द मौसम से सबसे अधिक बच्चों, बुजुर्गाें और रोगियों को बचाकर रखा जा रहा है। खेतों में भी नमी बनी रहने से किसान फसलों का काम भी नहीं कर पा रहे हैं।

राहत नहीं दे सकी घंटेभर की धूप

गुरुवार को सुबह से रात तक बूंदाबांदी होती रही। शुक्रवार को बूंदाबांदी तो नहीं हुई पर मौसम पूरे दिन खराब रहा। दोपहर के समय घंटेभर के लिए निकली धूप भी लोगों को राहत नहीं दे सकी। गर्म कपड़ों की बहार

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते अचानक सर्दी बढ़ गई है। बच्चे भी सुबह के समय स्वेटर और गर्म कपड़ों में निकल रहे हैं। सर्दियों से बचने के लिए बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई है। बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानों पर खूब भीड़ दिखने लगी है। सहालग के लिए भी लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं। जनजीवन पर सर्दी का असर

कोहरा व बादलों के छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। इंटरनेट मीडिया के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को यही अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम में तीन और न्यूनतम में दो डिग्री की कमी आई। मौसम खराब रहने से जनजीवन पर इसका व्यापक असर दिखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.