Move to Jagran APP

वार्ता के बाद हड़ताल खत्म, मेंडू में सफाई कार्य शुरू

मेंडू नगर पंचायत में चल रही सफाईकर्मियों की काम बंद हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन समाप्त हो गई। कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों को मान लिया गया है। हड़ताल अवधि में कोई कटौती नहीं होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 01:06 AM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 01:06 AM (IST)
वार्ता के बाद हड़ताल खत्म,  मेंडू में सफाई कार्य शुरू
वार्ता के बाद हड़ताल खत्म, मेंडू में सफाई कार्य शुरू

जासं, हाथरस : मेंडू नगर पंचायत में चल रही सफाईकर्मियों की काम बंद हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन समाप्त हो गई। कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों को मान लिया गया है। हड़ताल अवधि में कोई कटौती नहीं होगी।

loksabha election banner

कस्बा मेंडू में नगर पंचायत कर्मचारियों ने दो माह का वेतन न मिलने पर काम बंद हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों को कहना था कि उन्हें वेतन के साथ वर्दी भी शीघ्र दी जाए। इस मामले को लेकर बुधवार को कर्मचारी नेताओं व ईओ अनामिका सिंह के मध्य वार्ता हुई। कर्मचारियों ने आठ सूत्रीय ज्ञापन दिया। वार्ता में तय हुआ कि दो माह का वेतन शीघ्र ही दिला दिया जाएगा। समस्त कर्मचारियों को ठंडी व गरम वर्दी दिलाने का प्रस्ताव जल्द ही बोर्ड की बैठक में पास करा दिया जाएगा, जिन कर्मचारियों का बोनस रह गया है उन्हें भुगतान करा दिया जाएगा। संविदा कर्मचारियों को परिचय पत्र डूडा से दिया जाएगा। ईओ अनामिका सिंह के अलावा अध्यक्ष संजय, सचिव विपिन कुमार, हाथरस के सफाई मजदूर नेता विनोद कोमल, सिकंदराराऊ से स्वायत्व कर्मचारी के मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह मौजूद रहे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दूर कराई जलभराव की पुरानी समस्या

जासं, हाथरस : बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दो बड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए टीम के साथ निकले। एक समस्या थी जलभराव की और दूसरी चकरोड पर कब्जे की थी। दोनों का समाधान करा दिया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के अनुसार वह नगरिया नंदराम में नगर पालिका हाथरस के अधिशासी अधिकारी विवेकानंद गंगवार के साथ स्थलीय निरीक्षण करने गए। वहां वर्षों से चली आ रही जलभराव की दिक्कत के स्थाई समाधान के लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया। गुरुवार से नगरपालिका की तकनीकी टीम सर्वे करके मथुरा रोड पर मुख्य नाले से जोड़ने के लिए परियोजना तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करवाएगी।

अवैध रूप से कब्जा कर गांव की चकरोड का भी स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर राजस्व टीम के साथ चकरोड से अवैध फेंसिग, पिलर जेसीबी द्वारा चकरोड फिर से कब्जा मुक्त करवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.