कोरोना से कुछ राहत, 36 केस मिले
कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को कुछ राहत रही। गुरुवार को जहां 56 मरीज मिले थे वहीं शुक्रवार को 36 केस सामने आए।
जासं, हाथरस : कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को कुछ राहत रही। गुरुवार को जहां 56 मरीज मिले थे वहीं शुक्रवार को 36 केस सामने आए। वहीं 76 मरीज स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।
गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 56 नए केस सामने आए तो ऐसा लगा कि संक्रमण सरपट दौड़ सकता है मगर शुक्रवार को कुछ राहत रही। 36 नए केस मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 709 हो गई है। इसमें से 425 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 284 हैं। हसायन में बैंक कर्मी की पत्नी पाजिटिव निकली, शाखा बंद
संसू, हसायन : कस्बा स्थित भारतीय स्टेट की शाखा एक मात्र क्लर्क के सहारे चल रही है। बैंक को उस समय बंद करना पड़ा जब क्लर्क की पत्नी की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आ गई। सूचना चस्पा करके बैंक बंद करनी पड़ी। केवाइसी को लेकर करीब डेढ़ माह से उपभोक्ता परेशान हैं। दो कर्मचारियों का स्थानांतरण होने के बाद कोई नियुक्ति इस शाखा में नहीं हुई है। इसलिए पूरा कार्य व्यवस्थित नहीं हो पा रहा है। शाखा प्रबंधक सर्वेंद्र कुमार का कहना है कि कर्मचारी के अभाव के बाबत उच्च अधिकारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया है। यहां जितने उपभोक्ता हैं, उनके लिए तीन कर्मचारी जरूरी हैं। एक मात्र क्लर्क होने के बाद वह कैश लेने हाथरस जाता है तो कैश काउंटर भी दोपहर बाद तक बंद रखना पड़ता है।
251 केंद्रों पर 16720
लोगों ने लगवाए टीके
जासं, हाथरस : पिछले दिनों की तुलना में शुक्रवार को टीकाकरण का ग्राफ गिर गया। 251 केंद्रों पर 16,720 लोगों ने ही कोरोना से बचाव के टीके लगवाए। इसमें 285 फ्रंट लाइन वर्करों और वृद्धों को कोरोना की बूस्टर डोज दी गई। 15 प्लस के 2327 किशोरों व किशोरियों का टीकाकरण किया गया। 18 प्लस के 278 को पहली खुराक व 2143 को दूसरी डोज दी गई। 45 प्लस के 278 को पहली डोज व 2143 को दूसरी डोज दी गई। 60 वर्ष से अधिक के 187 लोगों को पहली व 1676 को दूसरी डोज दी गई।
सिकंदराराऊ में टीकाकरण
संसू, सिकंदराराऊ : श्री मूलचंद्र धर्मशाला में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स की ओर से कोरोना वैक्सीनेशन कैंप लगवाया गया। यहां 15 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थियों तथा 18 प्लस के लोगों को कोविशील्ड व कोवैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज के साथ बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगवाई गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज वाष्र्णेय, सचिन वाष्र्णेय, विकास वर्मा, पीयूष माहेश्वरी, पंकज गुप्ता, अनिकेत गुप्ता,नीरज वर्मा, सुमित वर्मा, अमित, वरुण मौजूद रहे। कोरोना मीटर -
कुल जांच- 2,70, 074
आज जांच- 1080
कुल केस- 709
आज सही केस-76
अब तक कुल सही-425
आज के केस- 36
सक्रिय केस- 284
आज मृत्यु-00