Move to Jagran APP

शहर में शाम को हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

शहर में बारिश से जगह-जगह हो गया जलभराव देहात में बारिश होने से किसानों के खिले चेहरे

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:06 AM (IST)
शहर में शाम को हुई झमाझम  बारिश, गर्मी से मिली राहत
शहर में शाम को हुई झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

संवाद सहयोगी, हाथरस: शहर में रविवार को मानसून की झमाझम बारिश हुई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव हो गया। रात में भी कई बार रुक-रुककर बारिश होती रही। देहात में भी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए।

loksabha election banner

जिले में मानसून मेहरबान है। रविवार की शाम हुई झमाझम बारिश को देखकर तो ऐसा ही लगता है। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। बारिश होने से शहर में गली कौंजड़ान, मुरसानगेट, खंदारीगढ़ी, मुंशी गजाधर सिंह मार्ग, साकेत कालोनी, मंडी समिति मार्ग आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। बादलों के छाए रहने से शीघ्र ही चारों ओर अंधेरा छा गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। खिले किसानों के चेहरे

रविवार की शाम शुरू हुई बारिश थमने का नाम नहीं ले रही थी। रुक-रुक रात में कई बार बारिश हुई। उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली। वहीं देहात क्षेत्र में बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए। कृषि उपनिदेशक एचएन सिंह ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है। सबसे अधिक लाभ इस बारिश से धान की फसल को है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.