Move to Jagran APP

शहर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई राम बरात

आयोजन -दो जोड़े हुए एक दूसरे के राम बरात का जगह-जगह हुआ स्वागत -बारात की अगवानी के लिए रामदरबार पर मिथिला नगरी सजाई

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:40 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:04 AM (IST)
शहर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई राम बरात
शहर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गई राम बरात

सवांद सहयोगी, हाथरस : श्रीराम विवाह महोत्सव रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में गाजे-बाजे के साथ राम बारात भी निकाली गई। इसमें भगवान सीता राम के स्वरूप में दो जोड़ों के विवाह की रस्म माता जानकी के कन्यादान के साथ पूरी कराई गई।

prime article banner

श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन श्रीराम दरबार प्रभात फेरी मंडी, श्री गोवर्धन सेवा समिति व ब्रज बरसाना मंडल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इसमें हनुमान गली स्थित श्री हनुमान मंदिर को सुबह से ही सजाया जा गया था। शाम को करीब पांच बजे भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इसमें बग्गी में सवार श्रीराम के साथ लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न सभी के आकर्षण के केंद्र बने हुए थे। गाजे-बाजे के साथ निकली बरात में भक्ति धुनों पर बरात में शामिल श्रद्धालु झूमते-गाते जा रहे थे। यह बरात रामलीला ग्राउंड व पंजाबी मार्केट होते हुए राम दरबार पर सजी मिथला नगरी पहुंची।

--------

बॉक्स

बरात का जगह-जगह किया गया स्वागत

- बारात हनुमान गली से शुरू हुई। जो नयागंज चौराहा, बारहद्वारी, मोती बाजार, पत्थर बाजार, सर्राफा, लोहट बाजार, रूई की मंडी, नजिहाई, बागला मार्ग, पंजाबी बाजार से होती हुई रामदरबार स्थित सजाई गई। मिथला नगरी पहुंची बरात में दूल्हे के वेश में सजकर चल रहे भगवान श्रीराम व उनके परिवार का जगह-जगह पूजा-अर्चना करते हुए स्वागत किया गया। भव्य रूप से सजाई गई मिथिलानगरी

- राम दरबार पर मिथिला नगरी भव्य व आकर्षक रूप से सजाई गई थी। रात्रि में रंगीन व दूधिया लाइट वहां सभी का मन मोह रही थी। यहां पर बारात का मनोज बूटिया सहित कन्या पक्ष के लोगों जोरदार स्वागत किया। विवाह बंधन में बंधे श्याम व लता

- इस अवसर पर एक जोड़ा विवाह की रस्मों को पूरा करते हुए दांपत्य-सूत्र बंध गए। दान-दहेज की वस्तुओं के साथ कन्या पक्ष की ओर से मां जानकी का कन्यादान किया। इसके साथ ही राम के स्वरूप बने श्याम व सीता के स्वरूप में सजीं लता हमेशा के लिए विवाह बंधन में बंध गए। सभी ने इस दौरान दावत के रूप में प्रसादी का आनंद लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.