हाथरस में फायरिग में प्रोपर्टी डीलर घायल, पत्नी की मौत
कोतवाली सदर क्षेत्र में नहरोई बंबे के पास गुरुवार रात स्कूटी से जा रहे प्रोपर्टी डीलर और उनकी पत्नी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।
जासं, हाथरस: कोतवाली सदर क्षेत्र में नहरोई बंबे के पास गुरुवार रात स्कूटी से जा रहे प्रोपर्टी डीलर और उनकी पत्नी पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से उनकी पत्नी की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल प्रोपर्टी डीलर को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
हाथरस शहर के खोड़ा हजारी क्षेत्र निवासी दिनेश पौरुष प्रोपर्टी डीलर हैं। गुरुवार की शाम दिनेश अपनी पत्नी भावना के साथ स्कूटी से पूर्वजों के थान पूजने गए थे। स्वजन के मुताबिक, वहा से लौटते में रात करीब आठ बजे दिनेश नहरोई बंबा के पास पहुंचे ही थे कि कोटा रोड निवासी फौजी और उसके साथियों ने दिनेश को रोक लिया। इसी दौरान कहासुनी के बाद फौजी ने फायरिंग कर दी। एक गोली भावना के सिर में लगी। वह सड़क पर गिर पड़ीं। वहीं भागने के दौरान एक गोली दिनेश के कूल्हे में लगी। हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जहा डाक्टरों ने भावना को मृत घोषित कर दिया। दिनेश को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पहले भी कई बार हो चुका विवाद
स्वजन ने पुलिस को बताया कि दिनेश ने एक प्लाट के लिए फौजी को कुछ महीने पहले साढ़े छह लाख रुपये दिए थे। प्लाट नहीं दिलाने पर दिनेश रुपये वापस मांग रहे थे। इसको लेकर आए दिन दोनों में कहासुनी होती रहती थी। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया जा रहा है। दो आरोपितों के नाम प्रकाश में आए हैं।
- रुचि गुप्ता
सीओ