Move to Jagran APP

वोट बढ़वाने को जुटे राजनीतिक दल, बांट रहे हैं छह नंबर फार्म

एक जनवरी 2022 को 18 साल पूरी करने वाले बन सकेंगे वोटर भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल वोट बढ़वाने में झोंक रहे ताकत।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 03:54 AM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 03:54 AM (IST)
वोट बढ़वाने को जुटे राजनीतिक दल, बांट रहे हैं छह नंबर फार्म

जासं, हाथरस : मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य एक नवंबर से शुरू हो गया है। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। भाजपा भी पीछे नहीं है। जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नए मतदाता बढ़वाने के लिए फार्म नंबर छह बंटवाने का काम तेजी से चल रहा है।

loksabha election banner

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन युवक-युवती की आयु एक जनवरी 2022 को 18 साल पूरी हो रही है, वे मतदाता बन सकते हैं। उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेजों के आधार पर फार्म भरवाए जा रहे हैं। बीएलओ की मदद से यह काम किया जा रहा है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनवाने का लक्ष्य दिया है। उसी क्रम में जनपद में यह काम चल रहा है। इसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा बूथ स्तर तक के संगठन से जुड़े लोग भी लगे हुए हैं। बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि वोट बढ़वाने का काम चल रहा है। इसके लिए फार्म छह बंटवाने और भरवाने में भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उधर, भाजपा के सपा, बसपा, कांग्रेस व रालोद भी वोट बढ़वाने पर ध्यान दे रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले इस कार्य को सभी दल अहम मान रहे हैं। पिछले दिनों सभी दलों की चुनावी बैठक में वोट बढ़वाने पर जोर दिया गया। सभी सगंठन के पदाधिकारी बूथ पर जीत पर जोर दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि बूथ पर जीत कर विधानसभा चुनाव में जीत सकते हैं। 2017 की तुलना में इस बार तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आबादी बढ़ने के कारण बूथ भी बढ़े हैं। आबादी बढ़ने से वोटरों की संख्या बढ़ेगी। इस कारण बूथों की संख्या बढ़ाई गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.