जिले के प्रेम रघु हॉस्पिटल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित
आगरा रोड स्थित प्रेम रघु हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ऑक्सीजन जनरेटर की स्थापना हुई। इसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने किया।
जासं, हाथरस : आगरा रोड स्थित प्रेम रघु हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ऑक्सीजन जनरेटर की स्थापना हुई। इसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने किया। हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि यह ऑक्सीजन जनरेटर बहुत उपयोगी व महत्वपूर्ण है। यह एक मिनट में 45 लीटर ऑक्सीजन जनरेट करता है। इसके साथ एक सिलेंडर भी लगाया जाता है, जिससे कि पावर सप्लाई बंद होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर से स्वत: ही ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो जाती है और गम्भीर मरीजों को कोई परेशानी नहीं होती है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि इस प्लांट का इस समय बहुत महत्व है। इस हॉस्पिटल ने यह सराहनीय कार्य किया है। उपजिलाधिकारी ने हाथरस के सभी हॉस्पिटल संचालकों से भी आग्रह किया है कि हाथरस में नई तकनीक और एडवांस चिकित्सा की सुविधाओं में वृद्धि आवश्यक है, जिससे कि हाथरस के मरीजों को आपातकालीन उपचार मिल सके। संस्था के प्रबंधक डॉ. पीपी सिंह ने उपजिलाधिकारी का सहयोग करने के लिए बुके भेंट कर सम्मान किया। जरूरतमंदों को राशन बांटा
जांस, हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए राशन का वितरण किया गया। रामेश्वर उपाध्याय ने वितरण करने के बाद कहा कि जब तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा तब तक राशन निश्शुल्क उपलब्ध कराते रहेंगे। राशन की आवश्यकता होने पर मोबाइल नंबर 9927977444 पर संपर्क करें। बामौली हाउस आगरा रोड आवास पर आकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। 37 केंद्रों पर लगाए गए 789 लोगों को टीके
जासं, हाथरस : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही इलाज है। बुधवार को 37 केंद्रों पर 789 लोगों का टीकाकरण किया गया। 748 लोगों को पहली डोज दी गई, वहीं 41 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। एसीएमओ डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। इसके लिए लगातार निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। मास्क लगाकर रहें और शारीरिक दूरी का पालन भी करें।