Move to Jagran APP

स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति का उपहार है शुद्ध पर्यावरण

अभियान के तहत बांटे जा रहे तुलसी के पौधे पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ औषधि भी है तुलसी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jul 2021 04:10 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jul 2021 04:10 AM (IST)
स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति का उपहार है शुद्ध पर्यावरण
स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति का उपहार है शुद्ध पर्यावरण

संवाद सहयोगी, हाथरस : पर्यावरण संरक्षण सप्ताह के तहत नगर में श्री गोविद भगवान मंदिर परिसर में तुलसी के पौधों का वितरण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से किया गया। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और आक्सीजन के लिए वृक्षों को महत्वपूर्ण बताया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि द्वारा तुलसी के पौधे बांटे जा रहे हैं। नगर प्रचारक चंद्र शेखर ने तुलसी के पौधों पर महत्व डाला। बताया कि धरती पर जीवन के लिए पर्यावरण प्रकृति का उपहार है। स्वस्थ जीवन और अस्तित्व को बनाए रखने में शुद्ध पर्यावरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सह नगर कार्यवाह भानु ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। सभी को पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। विभाग के योग संयोजक हजारी लाल ने कहा कि हरे-भरे पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। पौधारोपण के बाद उनकी सुरक्षा बहुत जरूरी है। इसमें मंदिर कमेटी प्रबंधक प्रदीप, नगर पर्यावरण प्रमुख अमन, पंकज, अंकित, माधव, कान्हा, अंशिका उपस्थित रहे ।

loksabha election banner

पर्यावरण संरक्षण का

संदेश देता है हरेला पर्व

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मनाए जा रहे हरेला पर्व के उपलक्ष्य में सासनी नगर में विभिन्न जगहों पर पौधारोपण किया गया। जिला सेवा प्रमुख आलोक पचौरी ने बताया कि समाज को पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान से जन-जन को जोड़ा जा रहा है। इसमें लक्ष्मीकांत, राजेन्द्र जैन, रणधीर सिंह, कन्हैया, विद्यानिवास, खगेंद्र शास्त्री, लालाराम, हिमांशु, योगेश त्रिवेदी, ओमप्रकाश पचौरी, ओमवृत, भूप्रकाश, मनोज वर्मा (प्रधान), बलराम, मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.