Move to Jagran APP

फसलों की गुणवत्ता बढ़ाते हैं नैनो उत्पाद : एसआर सिंह

वैज्ञानिकी सलाह - मिट्टी की पोषकता भी बनाये रखते हैं नैनो तकनीकी उत्पाद - इसके उपयोग से 15 से 30 फीसदी तक बढ़ जाती पैदावार

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:11 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 08:11 AM (IST)
फसलों की गुणवत्ता बढ़ाते  हैं नैनो उत्पाद : एसआर सिंह
फसलों की गुणवत्ता बढ़ाते हैं नैनो उत्पाद : एसआर सिंह

संवाद सहयोगी, हाथरस : नैनो तकनीकी आधारित उत्पाद उर्वरकों असंतुलित प्रयोग को कम करते हैं, साथ ही यह उत्पाद मिट्टी की सेहत सुधारने के साथ किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होंगे। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

loksabha election banner

यह जानकारी कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डा. एसआर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में किसान उर्वरकों का अंधाधुंध प्रयोग करते हैं, जिसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। इस समस्या के लिए इफ्को कंपनी ने तकनीकी आधारित तीन नैनो उत्पाद किसानों के लिए विकसित किये हैं। इनमें नैनो यूरिया, नैनो कॉपर व नैनो जिक शामिल है। इसमें नैनो नाइट्रोजन का प्रयोग करने पर यह यूरिया की खपत को 50 फीसदी तक कम कर देता है। इसके द्वारा पौधों का विकास व उसकी पत्तियों का हरापन बढ़ता है। इसका प्रयोग एक से दो एमएल प्रति लीटर में किया जाता है। नैनो कॉपर की मात्रा एक एमएल प्रति लीटर निर्धारित है। इसके द्वारा पौधे में लगने वाले रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है।

डा. सिंह का कहना है इनका प्रयोग एक बीघा में करीब 30 लीटर पानी में दवा को घोल कर फसल पर छिड़काव किया जाता है। इन तीनों के खेती में प्रयोग करने से 15 से 30 फीसदी तक गुणवत्तायुक्त पैदावार बढ़ने के साथ मिट्टी के पोषक तत्वों के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित बने रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.