Move to Jagran APP

मेरा पति मेरा देवता है..

सुहागिनों ने पति के दीर्घायु की कामना से रखा व्रत चांद का दीदार होते ही जमकर चलाई गई आतिशबाजी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 02:44 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 02:44 AM (IST)
मेरा पति मेरा देवता है..
मेरा पति मेरा देवता है..

संवाद सहयोगी, हाथरस : सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवाचौथ का त्यौहार बुधवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा। देर शाम छलनी से चन्द्र दर्शन कर अ‌र्घ्य दिया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर व्रत खोला। चांद का दीदार होते ही शहर की सड़कों पर जमकर आतिशबाजी चलाई गई।

loksabha election banner

कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व बुधवार को मनाया गया। व्रत वाले दिन भी बाजारों में खरीदारी का दौर चला। सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लरों पर थी। मिट्टी के दीये, मिट्टी व चीनी के करवे, कैलेंडर, पीली सींक, खानपान के सामान की खरीदारी की गई। शाम होते ही घर-घर में पकवान बनाया गया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर शाम करीब 5.15 बजे से पूजा-पाठ शुरू कर दिया।

छलनी से चांद का दीदार

बुधवार रात करीब 8.25 बजे चांद के निकलते ही महिलाएं छतों पर पहुंच गईं और छलनी लेकर चांद का दीदार किया। इसके बाद पति के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले गणगौर की पूजा अर्चना कर त्योहार को लेकर प्रचलित कहानियां भी सुनी- सुनाई गई। नव विवाहिताओं दिखा उत्साह

नव विवाहिताओं में करवा चौथ को लेकर अलग ही उत्साह नजर आया। उन्होंने सुबह से ही तैयारियां कर रखीं थीं। चंद्र दर्शन होते ही खुशियां छा गईं। करवा से अ‌र्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। पूजा-अर्चना करने के बाद ही महिलाओं ने व्रत खोला। सोशल मीडिया पर दौड़े मैसेज

नव युगल में करवा चौथ को लेकर अलग ही उत्साह था। परिवार से दूर रह रहे पतियों ने जहां फोन कर पत्नियों के कुशलक्षेम पूछी। वाट्सएस पर मैसेज देकर अपने प्यार की गहराइयों को जताया। त्योहार की बधाई दी। वीडियो कॉल, फेसबुक आदि पर मैसेज की भरमार थी। नहीं टूटी थाली बदलने की परंपरा

हर साल की भांति इस साल भी करवा चौथ पर रामनगर कॉलोनी स्थित रघुनाथ मंदिर व नेहरू कालोनी के मां वैष्णो दरबार मंदिर में शाम पांच बजे से सात बने तक पूजा की गई। इसमें बीच में गुड़िया रखकर महिलाओं ने थाली बदलते हुए आरती की। यहां पर पुजारियों ने महिला श्रद्धालुओं को वीरा की कथा सुनाई।

अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ

संसू, सिकंदराराऊ : नगर के आर कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार महिला प्रभाग की पदाधिकारियों ने करवा चौथ पर्व पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया। इसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ यशोदा वाष्र्णेय व कमलेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए निर्जल रहकर उपवास रखती हैं। यह अखंड सौभाग्य सुबह चौथ माता की पूजा अर्चना कर शाम को चंद्र देव को अ‌र्घ्य देकर उपवास खोला जाता है। इस मौके पर रेखा वाष्र्णेय, शशिबाला वाष्र्णेय, राधा गुप्ता , सुशीला चौहान , शंकुतला वर्मा , सरोज देवी , मीना माहेश्वरी , चंचल वाष्र्णेय , रजनी बाला जैन , मृदुला माहेश्वरी , राधा माहेश्वरी , प्रभा माहेश्वरी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.