Move to Jagran APP

नगर पालिका चलाएगी टैक्स वसूली अभियान

बढ़ता जा रहा है पालिका में बकाया की धनराशि का आंकड़ा कई महीने से नहीं हो पा रही करों की वसूली।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jun 2021 01:19 AM (IST)
नगर पालिका चलाएगी टैक्स वसूली अभियान

संवाद सहयोगी, हाथरस : आय बढ़ाने के लिए नगर पालिका की ओर से अब वसूली अभियान चलाया जाएगा। इसमें लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं करने वाले कर्मियों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। यह चेतावनी पालिकाध्यक्ष ने सभी कर्मियों को दी है।

loksabha election banner

नगर पालिका प्रशासन अब बकाया वसूली को लेकर सख्ती बरतने जा रहा है। इसके लिए सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश अधिशासी अधिकारी ने दिए हैं। उन्होंने पालिका की आय बढ़ाने व निर्धारित राजस्व के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से वसूली में जुट जाने के निर्देश दिए हैं। इसमें पालिका कर्मियों को जलकर, गृहकर, दुकानों का किराया व पालिका द्वारा लगाए जाने वाले करों के अनुसार वसूली करनी है। कोरोना काल के दौरान लगे लाकडाउन में समय से कर उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया। ऐसे उपभोक्ताओं को किराया व टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी कर्मियों की है। इसके लिए वह मोबाइल पर या उनके घर जाकर संपर्क कर सकते हैं। ईओ डा. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि वसूली में पिछड़ने वाले कर्मियों के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

रुक-रुककर चल रहा

है आयकर का पोर्टल

जासं, हाथरस : आयकरदाताओं की सहूलियत के लिए पोर्टल अपडेट किया गया मगर वह ठीक से काम नहीं कर रहा है। इससे रिटर्न दाखिल करने व अन्य कामों में दिक्कत आ रही है। कहा जा रहा है कि इसमें पूरा जून लग सकता है।

आयकर विभाग ने पोर्टल पर लोड कम करने के लिए कई फीचर बढ़ाए हैं। अक्सर सर्वर को लेकर समस्या रहती है। इसके लिए एक जून से छह जून तक पोर्टल बंद रहा था। आयकर रिटर्न दाखिल करने और अफसरों द्वारा आनलाइन केस निस्तारण करने के लिए सात जून का समय दिया गया। सात जून के बाद जब लोगों ने काम करना शुरू किया तो लागिन होने या फाइलिग करने में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद से यह दिक्कत बनी रही। अभी भी रुक-रुककर काम हो रहा है। इससे समय पर काम नहीं हो रहा है। वरिष्ठ कर अधिवक्ता विनोद कुमार अग्रवाल ने बताया कि काम करने में दिक्कत आ रही है। यह महीना पूरा लग सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.