Move to Jagran APP

विवाहिता बोली, ससुराल पक्ष के साथ पिता कर रहे परेशान

महिला के बहन-बहनोई पर तीन दिन पूर्व लगे थे गंभीर आरोप अब पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लगाए आरोप छानबीन शुरू।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 01:01 AM (IST)
विवाहिता बोली, ससुराल पक्ष के साथ पिता कर रहे परेशान
विवाहिता बोली, ससुराल पक्ष के साथ पिता कर रहे परेशान

संवाद सहयोगी, हाथरस : शादी के दो दिन बाद ही बहन और बहनोई के साथ गई दुल्हन के मामले में अब नया मोड़ आया है। गांव गढ़ी रत्ती में ब्याही दुल्हन का आरोप है कि उसके पिता व ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे, इसलिए किसी तरह बचकर अपनी बड़ी बहन व जीजा के साथ चली गई थी। नवविवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर ससुराल पक्ष व पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

loksabha election banner

बिसावर क्षेत्र के गांव गढ़ी रत्ती निवासी एक युवक की शादी सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला भोलू की युवती से तय हुई थी। 15 नवंबर को दोनों की शादी संपन्न हुई। 16 नवंबर को दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। दो दिन तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा। 18 नवंबर को दुल्हन की बड़ी बहन तथा उसका पति जोकि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है, दुल्हन के ससुराल पहुंचे और बहाने से दुल्हन को ले जाने की बात करने लगे। जब ससुराल पक्ष के लोगों को गड़बड़ लगी तो वे बहन -बहनोई तथा दुल्हन को लेकर चौकी पहुंच गए। जहां से दुल्हन अपनी बहन व जीजा के साथ चली गई। चौकी में नव विवाहिता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि उनकी नवविवाहित पुत्री को उनका दामाद व बेटी ही बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। अब दुल्हन ने एसपी को दिए पत्र में कहा कि उसके पिता उसका उत्पीड़न करते थे। शादी वाले दिन पति व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता का कहना है कि वह अपनी मर्जी से अपनी बहन व जीजा के साथ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.