विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
संसू, हाथरस : थाना हसायन के गाव बरसामई में एक विवाहिता ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विनय कुमारी (25) पुत्री रूपकिशोर निवासी गाव जिटोली थाना निधौलीकला (एटा) की शादी छह वर्ष पहले दीपू पुत्र रघुनाथ प्रसाद निवासी गाव बरसामई थाना हसायन के साथ हुई थी। कुछ दिन पूर्व विनय को एक बेटा हुआ था जिसकी जन्म के दस दिन बाद मृत्यु हो गई थी। दीपू नोएडा की किसी कम्पनी की कैंटीन में काम करते हैं। शनिवार को दीपू गाव आए थे। तब विनय के पिता रूप किशोर भी बरसामई में ही थे, जिनके समक्ष इनका बंटवारा हुआ था। रात में सभी लोग सो गये थे, किंतु सुबह विनय कुमारी का शव कमरे के अन्दर जंगले से लटका मिला। उनके गले में मे अंगोछे का फंदा लगा था। सूचना पाकर सीओ डॉ.राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछतांछ की। रूपकिशोर ने दहेज उत्पीड़न व हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।